Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Housefull 5 की कास्ट की फीस रिवील, Akshay Kumar के बाद कौनसा स्टार रहा महंगा?

Housefull 5 Cast Fees Reveal: तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी 'हाउसफुल 5' की कास्ट की फीस रिवील हो गई है। अक्षय कुमार से लेकर नाना पाटेकर की फीस इसमें शामिल है। आइए आपको भी बताते हैं अक्षय के बाद कौनसा स्टार सबसे महंगा है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Housefull 5 Cast Fees Reveal: बॉलीवुड की मल्टीस्टारर मूवी धांसू ओपनिंग के साथ रिलीज हो चुकी है। मूवी को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं और ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल भी हो गई है। मेकर्स ने जब से इसका ट्रेलर रिलीज किया था तभी से फैंस इसे थिएटर में इंतजार कर रहे थे। मूवी में अक्षय कुमार के साथ-साथ 20 सितारे शामिल हैं। वहीं मूवी की कास्ट भी रिवली हो चुकी है। तो चलिए आपको भी बताते हैं किस स्टार ने कितनी रकम वसूली है?

यह भी पढ़ें: Housefull 5 की कमाई में छठे दिन भी तगड़ी गिरावट, Thug Life का भी हाल बेहाल

---विज्ञापन---

375 करोड़ के बजट की मूवी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘हाउसफुल 5’ का बजट 375 करोड़ रुपये है और ये सबसे महंगी कॉमेडी मूवी है। जहां मूवी की अच्छी कमाई हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर स्टार्स की फीस खूब सुर्खियों में बनी हुई है। अक्षय कुमार मूवी के लीड एक्टर में से एक हैं, वहीं उनकी फीस सबसे ज्यादा बताई जा रही है।

अक्षय कुमार के बाद कौन सबसे महंगा?

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार अभी अक्षय की सटीक फीस के आंकड़ों का पता नहीं चल पाया है लेकिन उनकी फीस 60-70 करोड़ के बीच बताई जा रही है। इस फीस के साथ अक्षय मूवी के सबसे महंगे कलाकर साबित हुए। वहीं अक्षय के बाद जो दूसरे नंबर पर सबसे महंगा है वो रितेश देशमुख हैं। रितेश को मूवी के लिए 30-35 करोड़ फीस मिली है।

---विज्ञापन---

किसकी कितनी फीस?

मूवी की बाकी कास्ट की बात करें तो अभिषेक बच्चन को 10 करोड़, संजय दत्त को 12-15 करोड़, नाना पाटेकर को 3-4 करोड़, जैकी श्रॉफ को 4-5 करोड़, सोनम बाजवा को 7-8 करोड़ और जैकलीन फर्नांडीस को 5-6 करोड़ रुपये की मोटी रकम मिली है। वहीं बाकी स्टार्स की फीस अभी रिवील नहीं हो पाई है। बता दें बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने कमाई के मामले में 120 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं वीकेंड पर इस आंकड़े की और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Nikita Roy का ट्रेलर रिलीज, बाबा के काले सच से पर्दा उठाएंगी सोनाक्षी सिन्हा, विलेन बन छाए परेश रावल

First published on: Jun 12, 2025 08:27 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola