Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Nikita Roy का ट्रेलर रिलीज, बाबा के काले सच से पर्दा उठाएंगी सोनाक्षी सिन्हा, विलेन बन छाए परेश रावल

Nikita Roy Trailer Out: सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'निकिता रॉय' का 1 मिनट 53 सेकेंड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सोनाक्षी सच की तलाश में जुटी हैं और ट्रेलर में परेश रावल एक बाबा के रोल में दिखाई दे रहे हैं, जिनके खिलाफ सोनाक्षी की लड़ाई है।

---विज्ञापन---

nikita roy
'निकिता रॉय' का ट्रेलर जारी (Image Credit: instagram-youtube)

Nikita Roy Trailer Out: सोनाक्षी सिन्हा, परेश रावल और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘निकिता रॉय’ का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म ‘निकिता रॉय’ का धांसू ट्रेलर आया है, जिसमें फिल्म की कहानी की झलक भी देखने को मिल गई है। ‘निकिता रॉय’ में सस्पेंस और थ्रिलर खूब देखने को मिलने वाला है, जिसकी झलक ट्रेलर में ही दिखी है। चलिए जानते हैं कि सोनाक्षी की नई फिल्म का ट्रेलर आखिर कैसा है?

यह भी पढ़ें: ‘बालिका वधू’ एक्ट्रेस Avika Gor ने की सीक्रेट सगाई, कौन हैं मंगेतर? Kiss करते फोटो वायरल

---विज्ञापन---

‘निकिता रॉय’ का ट्रेलर आउट

सोनाक्षी सिन्हा स्टारर ‘निकिता रॉय’ का 1 मिनट 53 सेकेंड का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा सच की तलाश में निकली हैं और उनके सामने परेश रावल हैं। परेश रावल  मूवी में अमरदीप का किरदार निभा रहे हैं, जिनकी बातों को लोग अंधभक्तों की तरह मानते हैं। ट्रेलर में अर्जुन रामपाल भी एक खास किरदार में दिख रहे हैं और उनका लुक भी काफी अलग है।

---विज्ञापन---

परेश रावल के खिलाफ सोनाक्षी की लड़ाई

ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा और परेश रावल एक-दूसरे के आमने-सामने हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कैसे सोनाक्षी सिन्हा फिल्म में परेश रावल का सच दुनिया का सामने लाती हैं। डर, सस्पेंस के साथ फिल्म में खूब सारा थ्रिल भी लोगों को देखने को मिलने वाला है। अर्जुन रामपाल फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा की मदद करते दिखेंगे।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘निकिता रॉय’ 

सोनाक्षी सिन्हा, परेश रावल और अर्जुन रामपाल स्टारर ‘निकिता रॉय’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। सबसे खास बात ये है कि उसी दिन काजोल की फिल्म मां भी रिलीज होने वाली है। अब देखना है कि सोनाक्षी और काजोल में किसकी फिल्म लोगों को ज्यादा इंप्रेस कर पाती है। काजोल की मां का ट्रेलर ने भी लोगों को हिलाकर रखा कर दिया था, ऐसे में सोनाक्षी की फिल्म के लिए काजोल की मां बड़ी चुनौती साबित होने वाली है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dipika Kakar की ननद के बेबी बॉय का नाम रिवील, बेहद खास है अर्थ

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 11, 2025 07:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola