Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Housefull 5 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई? Thug Life का भी जान लें हाल

'हाउसफुल 5' और 'ठग लाइफ' सिनेमाघरों में छाई हुई है। अक्षय कुमार की मूवी को ऑडियंस का काफी प्यार मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने दो दिन में धमाकेदार कमाई कर साबित कर दिया है कि ये वाकई ऑडियंस का दिल खुश कर रही है। तो चलिए 'ठग लाइफ' और 'हाउसफुल 5' की अब तक की कमाई के बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Housefull 5 Box Office Collection: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मूवी ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी मूवी ने बेहतरीन कमाई कर सबको चौंका दिया। साजिद नाडियाडवाला की इस मूवी को ऑडियंस का काफी प्यार मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में मोटी कमाई कर इस साल की बड़ी फिल्मों में अपना नाम शामिल कर लिया है। वहीं दूसरी ओर कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंग कर कमाई कर रही है। तो चलिए जानते हैं दोनों ही मूवीज ने अब तक कितनी कमाई कर डाली है?

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण बनीं एटली-अल्लू अर्जुन की वॉरियर क्वीन, ‘स्पिरिट’ विवाद के बाद दिया करारा जवाब

---विज्ञापन---

‘हाउसफुल 5’ की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे दिन अक्षय कुमार की मूवी ने 30 करोड़ की कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 37.97% दर्ज की गई। मूवी शोज की बात करें तो सुबह के शो 15.40%, दोपहर के शो 40.50%, शाम के शो 43.65% और रात के शो 52.32% दर्ज किए गए। मूवी ने दो दिनों में 54 करोड़ की कमाई कर ली है।

---विज्ञापन---

‘ठग लाइफ’ ने कितने छापे नोट?

वहीं दूसरी ओर कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। तीसरे दिन मूवी ने 7.50 करोड़ का बिजनेस किया। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 39.12% रही। सुबह के शो 26.64%, दोपहर के शो 40.02%, शाम के शो 40.21% और रात के शो 49.62% रहे। मूवी ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 30.15 करोड़ करोड़ की कमाई की है।

---विज्ञापन---

‘हाउसफुल 5’ को ऑडियंस का मिल रहा प्यार

‘हाउसफुल 5’ को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। अक्षय कुमार को पुराने अंदाज में देखकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं अक्षय के साथ-साथ मूवी में तकरीबन 20 स्टार शामिल हैं। इनमें अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, नाना पाटेकर, फरदीन खान, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडीस, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी जैसे स्टार्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: 91 की उम्र में जीनत हुसैन का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे आमिर खान की Sitaare Zameen Par में देंगी कैमियो

---विज्ञापन---
First published on: Jun 08, 2025 06:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola