Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Gurmeet Choudhary के घर हुई चोरी, कीमती सामान चुराकर भागा नौकर; एक्टर ने खुद किया रिवील

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के घर नौकर ने ही चोरी कर ली। एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ ये जानकारी शेयर की है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Photo Credit: Instagram

मशहूर एक्टर गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी के घर चोरी हो गई है। नौकर ही उनके घर में चपत लगाकर भाग गया। एक्टर ने इस बात की जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर की है। साथ ही एक्टर ने बताया कि कुछ चुराई चीजें भी रिकवर कर ली है। वहीं नौकर भी पकड़ा गया है। साथ ही एक्टर ने बाकी चीजों के बारे में भी अपने फैंस के साथ अपडेट शेयर कीं। आइए आपको भी बताते हैं एक्टर ने अपनी एक्स पोस्ट पर क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: IPL 2025: RCB की जीत पर अनुष्का-विराट की आंखें हुईं नम, प्रीति जिंटा का फिर टूटा दिल; वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

गुरमीत ने पोस्ट की शेयर

गुरमीत चौधरी ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मेरे घर में चोरी हो गई है। मैंने हाल ही में एक नया नौकर रखा था जो कीमती सामान चुराकर भाग गया। आमतौर पर हम जब भी नौकर रखते हैं तो उसकी अच्छे से छानबीन करते हैं। लेकिन इसने चोरी कर ली। हालांकि हमने उसे पकड़ लिया है और चुराई हुई कुछ चीजें भी रिकवर हो गई हैं।

लोगों से की खास अपील

एक्टर ने आगे कहा कि उस दौरान मैं घर में ही था और मेरी दोनों बेटियां भी सुरक्षित हैं। साथ ही मैं आप सबसे भी अपील करना चाहता हूं कि अगर आप किसी को भी अपने घर में काम पर रखते हैं तो उसकी अच्छे से छानबीन करें, ताकि आपको ये सब झेलना ना पड़े। दोस्तों सुरक्षित रहिए।

---विज्ञापन---

इंडस्ट्री में पहले भी हो चुकी ऐसी घटनाएं

बता दें इंडस्ट्री में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। साल के शुरुआत में सैफ अली खान के घर में भी एक चोर घुस गया था जिसने सैफ पर जानलेवा हमला भी किया था। हालांकि बाद में उसे पुलिस ने पकड़ लिया था और जेल में डाल दिया था। वहीं हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के घर भी अनजान महिला गिफ्ट देने के बहाने घुस गई थी। ऐसा ही कुछ सलमान खान के साथ भी हो चुका है।

यह भी पढ़ें: Stolen Review: दिल दहला देने वाली कहानी संग OTT पर लौटे अभिषेक बनर्जी, मस्ट वॉच है ये थ्रिलर मूवी

---विज्ञापन---
First published on: Jun 04, 2025 08:13 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola