Monday, September 25, 2023
-विज्ञापन-

डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर गीता मेहता का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

Gita Mehta Passes Away: फेमस लेखिका और ओडिसा के सीएम की बहन गीता मेहता का निधन। पीएम मोदी सहित कई हस्तियों ने जताया शोक।

Gita Mehta Passes Away: फेमस लेखिका और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बड़ी बहन गीता मेहता का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गीता डॉक्युमेंट्री लेखक और पत्रकार भी थीं। लेखिका ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर आखिरी सांस ली। उनका जन्म साल 1943 में हुआ था, लेखिका की शादी फेमस अमेरिकी प्रकाशक स्वर्गीय सन्नी मेहता से की थी, अब उनके परिवार में एक बेटा है। गीता के निधन पर पीएम मोदी सहित कई बड़ी हस्तियों ने शोक जताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

गीता मेहता की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X पर लिखा- प्रख्यात लेखिका गीता मेहता जी के निधन से मैं दुखी हूं। वह बहुमुखी प्रतिभा की व्यक्तित्व थीं। वह अपनी विद्वता, जुनूनी लेखन और फिल्म निर्माण के लिए जानी जाती थीं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं नवीन पटनायक और पूरे परिवार के साथ है।

Gita Mehta

ओडिसा के राज्यपाल ने भी जताया शोक

ओडिसा के राज्यपाल गणेशी लाल ने भी गीता मेहता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया X पर लिखा- माननीय मुख्यमंत्री श्री की बहन, प्रख्यात अंग्रेजी लेखिका गीता मेहता के निधन के बारे में जानकर दुख हैं।

Gita Mehta Passes Away

गोपबंधु दास ने जताया दुख

ओडिसा सीएम के ओएसडी डॉ गोपबंधु दास ने भी शोक व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- मुझे प्रख्यात लेखिका और माननीय मुख्यमंत्री की बहन गीता मेहता मैडम के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में परिवार को शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। एचसीएम और उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी नेक आत्मा को शाश्वत शांति मिले!

Geeta mehta

कौन थीं गीता मेहता

पता हो कि, गीता मेहता न केवल लेखिका थी, बल्किं वो एक वृत्तचित्र फिल्म निर्माता और पत्रकार भी थीं। गीता का जन्म साल 1943 में हुआ था, उन्होंने अपनी पढ़ाई भारत और ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से की थी। गीता की मुख्य किताबों में ‘स्नेक एंड लैडर्स’, ‘कर्मा कोला’, ‘अ रिवर सूत्र’, ‘राज’ और ‘द इटरनल गणेशा’ हैं। वह ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की बड़ी बहन थीं।

Geeta Mehta

गीता को साल 2019 में साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में भारत के पहले सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। हालांकि उन्होंने इस पुरस्कार को अस्वीकार कर दिया था। खबरों के अनुसार इस सम्मान को लेने से मना करने की वजह राजनीतिक थीं। उन्होंने अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क एनबीसी के लिए एक पत्रकार के रूप में भी काम किया।

Latest

Don't miss

Shahnaz Gill ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन दिखाया हुश्न का जलवा, देखें Killer Look

Shehnaaz Gill Latest Photos Viral: अपने चुलबुले नेचर और वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। यूं ही...

The Great Indian Family Box Office Collection Day 3: ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को मिला संडे बेनिफिट, कमाई में आया उछाल

The Great Indian Family Box Office Collection Day 3: हैंडसम हंक विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ (The Great Indian Family) को...

Divya Dutta Birthday: एक घटना ने बदल दी दिव्या की जिंदगी आज भी हैं कुंवारी, सलमान की बहन बन पाई पहचान

Divya Dutta Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता (Divya Dutta) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज यानी 25 सितंबर को दिव्या का बर्थडे है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here