---विज्ञापन---

क्या Gurucharan Singh खुद ‘गायब’ हुए हैं, पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट?

Gurucharan Singh Made Himself Disappear: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के एक्टर गुरुचरण सिंह के लापता होने की गुत्थी सुलझने में नहीं आ रही है। पुलिस ने उनके गायब होने पर एक बड़ा अपडेट दिया है। चलिए जानें क्या कहना है पुलिस का।

Gurucharan Singh Made Himself Disappear
Gurucharan Singh Made Himself Disappear

Gurucharan Singh Made Himself Disappear: 22 अप्रैल से तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर गुरुचरण सिंह लापता हैं। उनके लापता होने की गुत्थी सुलझने में नहीं आ रही है। पुलिस उन्हें ढूंढने का हर संभव प्रयास कर रही है। यहां तक की पुलिस ने अब मुंबई में भी जांच शुरू कर दी है। अब इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि गुरुचरण सिंह ने अपने गायब होने की खुद ही योजना बनाई थी। जानें क्या है असल मामला।

क्या कहना है दिल्ली पुलिस का

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरुचरण सिंह जिस दिन गायब हुए थे, वे 22 अप्रैल की रात 9:15 बजे के आसपास पालम इलाके में दिखाई दिए थे। अब पुलिस ने बताया है कि गुरुचरण सिंह ने अपना फोन दिल्ली के पालम इलाके में ही छोड़ दिया है और वह शहर से बाहर चले गए हैं। पुलिस का कहना है कि गुरुचरण सिंह का फोन पालम में है लेकिन वे वहां नहीं हैं। ऐसे में उन्हें ढूंढना और मुश्किल हो गया है क्योंकि एक्टर के पास अपना खुद का फोन नहीं है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में गुरुचरण सिंह एक ई-रिक्शा से दूसरी ई-रिक्शा में जाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सब कुछ प्लान कर किया है और वह दिल्ली से बाहर चले गए हैं।

27 अप्रैल को दर्ज हुआ किडनैपिंग का मामला

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए कहा कि गुरुचरण सिंह को आखिरी बार दिल्ली हवाई अड्डे के पास 22 अप्रैल को बैकपैक के साथ देखा गया था। एक्टर मुंबई के लिए घर से निकले थे, लेकिन वे ना तो मुंबई पहुंचे और ना ही घर लौटे। एक्टर के लापता होने के चार दिन बाद उनके पिता ने अपने बेटे के अचानक लापता होने पर पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया।

27 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने धारा 365 किडनैपिंग के तहत एफआईआर दर्ज की। हैरानी की बात ये है कि जिस दिन से गुरुचरण सिंह लापता है उनका फोन भी स्विच ऑफ है। ऐसे में पुलिस कयास लगा रही है कि गुरुचरण सिंह ने अपने गायब होने की योजना खुद बनाई है।

कौन है गुरुचरण सिंह

आपको बता दें, गुरुचरण सिंह तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे थे और 2020 में उन्होंने अपने पिता की तबियत खराब होने का हवाला देते हुए शो को छोड़ दिया था। गुरुचरण सिंह की तलाश करने के लिए पुलिस अब उनके करीबी रिश्तेदारों, दोस्तों, परिवार और उनसे जुड़ी स्टार कास्ट यहां तक की तारक मेहता का उल्टा चश्मा किताब स्टार कास्ट से भी खूब सवाल-जवाब कर रही है।

ये भी पढ़ें: Aruna Irani Birthday: शादी से पहले पति से करती थी नफरत, इस तरह प्यार चढ़ा परवान!

First published on: May 03, 2024 10:33 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.