---विज्ञापन---

Gauhar Khan Eid-al-Adha 2023: बेटे जेहान की पहली बकरीद पर गौहर खान ने शेयर की फोटो

Gauhar Khan Eid-al-Adha 2023: आज बकरीद के मौके पर पूरी दुनिया में लोग इसे अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। बात करें इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तो सुबह से ही स्टार्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस और लोगों को बकरीद की बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर गौहर खान ने भी सोशल मीडिया […]

Gauhar Khan Eid-al-Adha 2023
Gauhar Khan Eid-al-Adha 2023

Gauhar Khan Eid-al-Adha 2023: आज बकरीद के मौके पर पूरी दुनिया में लोग इसे अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। बात करें इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तो सुबह से ही स्टार्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस और लोगों को बकरीद की बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर गौहर खान ने भी सोशल मीडिया पर बेटे अपने बेटे की फोटो पोस्ट करते हुए एक नोट लिखा है।

गौहर खान ने किया पोस्ट (Gauhar Khan Eid-al-Adha 2023)

आज दुनिया भर में ईद-उल-अजहा (Eid-al-Adha) यानी बकरीद मनाई जा रही हैं। यह रमजान (Ramadan) के पवित्र महीने के ठीक 70 दिन बाद मनाई जाती है। आज इस मौके पर इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई स्टार्स इसे सेलिब्रेट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। ईद के इस मौके पर टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने सोशल मीडिया पर फैंस को बधाई दी है।

बेटे जेहान की है पहली बकरीद

बकरीद के इस खास मौके पर गौहर खान ने बेटे जेहान की फोटो शेयर की है, जिसमें उसने व्हाइट कलर की एक टी-शर्ट पहनी है जिसपर लिखा है, मेरी पहली ईद-उल-अजहा मुबारक हो मम्मी और अब्बा। गौहर ने कैप्शन में लिखा, ईद मुबारक…इस ईदी के लिए @arifaudi786 मामू को धन्यवाद! #आउटफिट और अब्बा ने उन्हें उनकी पहली जानमाज़ और टोपी दी! बराकअल्लाहफिही। हालांकि इस फोटो में गौहर ने बेटे ‘जेहान’ का चेहरा नहीं दिखाया है।

 

10 मई को बने थे पैरेन्ट्स

अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान से ही एक्ट्रेस खूब चर्चा में हैं। 10 मई को कपल बेटे के पैरेन्ट्स बने थे। प्रेग्नेंसी से लेकर जेहान के जन्म के बाद तक एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि महज 10 दिनों में उन्होंने अपना 10 किलो वजन घटाया था।

गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए इस बात का खुलासा भी किया था कि उन्होंने महज 10 दिन में 10 किलो वजन घटाया है। मिरर सेल्फी को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, “डिलीवरी के बाद 10 दिन में 10 किलो वजन घटा लिया है। अल्हम्दुलिल्लाह। अभी 6 किलो वजन और घटाना है। हैशटैग न्यू मॉम लाइफ।”

First published on: Jun 29, 2023 07:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.