---विज्ञापन---

Ganesh Chaturthi 2023: इन सेलेब्स के घर पधारे गणपति बप्पा, धूमधाम से हुआ गणेशोत्सव का आगाज

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का पवित्र त्योहार है। आम लोगों के अलावा इसे सेलिब्रिटीज भी काफी धूमधाम से मनाते हैं। वैसे तो यह त्योहार मुख्य रूप से महाराष्ट्र के लोगों का है, लेकिन अब तो घर-घर में गणपति विराजने लगे हैं। मनोरंजन जगत में भी ऐसे कई सितारे हैं, जो बप्पा का […]

ganesh chaturthi 2023
image credit: Google

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का पवित्र त्योहार है। आम लोगों के अलावा इसे सेलिब्रिटीज भी काफी धूमधाम से मनाते हैं। वैसे तो यह त्योहार मुख्य रूप से महाराष्ट्र के लोगों का है, लेकिन अब तो घर-घर में गणपति विराजने लगे हैं। मनोरंजन जगत में भी ऐसे कई सितारे हैं, जो बप्पा का स्वागत धूमधाम से करते हैं और फिर विसर्जन करते हैं। इस बार गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को मनाई जा रही है। इसी क्रम में सेलेब्स के घर पर गणपति का आगमन हो चुका है। तो चलिए हम आपको उनके बारे में बताते हैं-

अल्लू अर्जुन  (Ganesh Chaturthi 2023)

अल्लू अर्जुन गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाते हैं। हर साल उनके घर पर गणपति बप्पा का आगमन होता है और वह परिवार समेत उनकी पूजा करते हैं। इस साल भी पुष्पा फेम अभिनेता के घर पर बप्पा विराज चुके हैं, जिनकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है।

allu arjun

image credit: instagram

तस्वीर में अल्लू अर्जुन के घरल पर ईको फ्रेंडली गणपति की मूर्ति नजर आ रही है, जिनकी पूजा की गई है।

शिव ठाकरे

बिग बॉस फेम शिव ठाकरे के घर पर भी बप्पा आ गए हैं। उन्होंने बप्पा का स्वागत किया। शिव ठाकरे इस बार पुलिस की वर्दी पहने हुए बप्पा की मूर्ति घर लेकर आए हैं।

Shiv Thakre

Image Credit: Instagram

इस दौरान उन्होंने मुंबई पुलिस को भी ट्रिब्यूट किया है।

शिल्पा शेट्टी  (Ganesh Chaturthi 2023)

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा हर बार गणपति का स्वागत धूमधाम से करते हैं। इस बार तो उनके घर पर दो दिन पहले बप्पा का आगमन हो चुका है। इस दौरान उनको काज कुंद्रा के साथ गणपति की मूर्ति लाते हुए देखा गया। शिल्पा ने बप्पा को घर ले जाने से पहले उनकी पूजा की।

shilpa shetty

Image Credit: Instagram

इस दौरान शिल्पा हरे रंग के सूट में नजर आईं वहीं राज कुंद्रा हमेशा की तरह अपना चेहरा मास्क से ढंके रहे।

First published on: Sep 18, 2023 01:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.