---विज्ञापन---

Entertainment Hindi LIVE: ‘राजा शिवाजी’ में है सलमान खान का कैमियो? तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा थिएटर

Entertainment in Hindi LIVE: रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राजा शिवाजी' में सलमान खान का कैमियो देख ऑडियंस ने तालियां बजाई. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राजा शिवाजी’ आज यानी 1 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इसी बीच सिनेमाहॉल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें सुपरस्टार सलमान खान फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नारंगी पगड़ी और कुर्ता पहने, मराठा तलवार लिए हुए एक आकर्षक लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं, जैसे ही स्क्रीन पर सलमान की एंट्री हुई पूरे हॉल में बैठी ऑडियंस जोर-जोर से तालियां और सीटियां बजाने लगी. कुछ पल के लिए पूरा थिएटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठ. रितेश देशमुख ने पहले बताया था कि सलमान ने खुद इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए बेकरार थे.

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का जन्मदिन है. इस साल एक्ट्रेस अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी. इसके बाद एक मिडिल-क्लास फैमिली से आई अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में कदम रखा. उनकी डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. इसके बाद अनुष्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दीं, जिसमें ‘बैंड बाजा बारात’, ‘एनएच-10’, ‘जब तक है जान’, ‘दिल धड़कने दो’ और ‘सुई धागा’ जैसी फिल्में शामिल है.

---विज्ञापन---

हॉलीवुड एक्टर जाफर जेक्शन की बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ ने 7वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 26.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2450 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. दूसरी तरफ रणवीर सिंह और आदित्य धर की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपने 43वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है. इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1135.04 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1783.66 करोड़ तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
00:02 (IST) 2 May 2026
Entertainment Live News: 'जितने झंडे दिखाने दिखाओ..' दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट के दौरान खोया आपा

दिलजीत दोसांझ के हालिया कॉन्सर्ट में कुछ लोगों ने सिंगर के खिलाफ विरोधी नारे लगाए थे, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह नारेबाजी करने वाले लोगों और झंडे दिखाने वालों पर जमकर नाराज होते हुए दिख रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

22:47 (IST) 1 May 2026
Entertainment Live News: 'Michael' ने 2500 करोड़ का किया कलेक्शन

किसी भी कलाकार की बायोपिक बनाना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन जब बात माइकल जैक्सन जैसी महान शख्सियत की हो, तो उम्मीदें आसमान पर होती हैं. फिल्म 'माइकल' ने न केवल उन उम्मीदों को पूरा किया, बल्कि कमाई के मामले में एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. जाफर जैक्सन (माइकल जैक्सन के भतीजे) ने अपने चाचा के किरदार को पर्दे पर इस कदर जिया है कि दर्शक दंग रह गए. रिलीज के पहले सात दिनों में $217 मिलियन (करीब ₹2500 करोड़) का वैश्विक कलेक्शन यह बताने के लिए काफी है कि दुनिया आज भी अपने चहेते सितारे की कहानी सुनने के लिए बेताब है. आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए, प्रशंसकों ने इस फिल्म को एक 'सिनेमाई उत्सव' बना दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

22:23 (IST) 1 May 2026
Entertainment Live News: Raja Shivaji से पहले OTT पर देखें ये ऐतिहासिक ड्रामा

रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. मूवी ने ओपनिंग डे पर भी अच्छा कलेक्शन किया है. फिल्म ने पहले दिन 9.39 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, यह मूवी छत्रपति शिवाजी महाराज के ऊपर बनी है. फिल्म में रितेश के अलावा जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, सलमान खान और अभिषेक बच्चन जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. वहीं, इस मूवी से पहले आप ओटीटी पर तमाम बेहतरीन ऐतिहासिक फिल्में देख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.यहां पढ़ें पूरी खबर...

20:26 (IST) 1 May 2026
Entertainment Live News: OTT पर मौजूद इस सीरीज में दिखेगा खौफ का असली चेहरा

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसी कहानियां बनी हैं, जो कि असल घटनाओं पर बनी है. कुछ ऐसी कहानियां जिन्होंने असल जिंदगी में लोगों को हिलाकर रख दिया था. वहीं, आज हम एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि असल घटना पर बनी है. यह सीरीज एक दिल दहला देने वाली कहानी है. इसका हर एक एपिसोड और हर एक सीन आपको सोचने पर मजबूर कर देगा. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर..

19:37 (IST) 1 May 2026
Entertainment Live News: करण जौहर मेट गाला में लेंगे हिस्सा, लेकिन ये टॉप एक्ट्रेस नहीं होगी शामिल

Met Gala Guest List 2026: फैशन की दुनिया का 'ऑस्कर' कहे जाने वाले मेट गाला में इस बार भारत की ओर से एक नया चेहरा नजर आने वाला है. जहां करण जौहर 4 मई को न्यूयॉर्क में होने वाले इस ग्रैंड इवेंट में हिस्सा लेंगे. 'Fashion Is Art' ड्रेस कोड के साथ होने वाले इस फंक्शन में करण का स्टाइल कैसा होगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं. वहीं दूसरी ओर, मेट गाला की रेगुलर गेस्ट रहीं दीपिका पादुकोण इस बार इस इवेंट का हिस्सा नहीं बनेंगी. दीपिका फिलहाल अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं, जिसकी वजह उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी है. बियॉन्से और वीनस विलियम्स जैसी ग्लोबल हस्तियों की मौजूदगी में यह शाम बेहद खास होने वाली है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

19:20 (IST) 1 May 2026
Entertainment Live News: Tसाउथ फिल्म इंडस्ट्री की ये हसीनाएं लेती हैं सबसे ज्यादा फीस

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तमाम खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, जो कि लोगों के बीच खूब पॉपुलर हैं. ये हसीनाएं अपनी एक्टिंग को लेकर लोगों के बीच खूब पसंद की जाती हैं. वहीं, आज हम साउथ इंडस्ट्री की उन पांच हसीनाओं के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि सबसे ज्यादा फीस चार्ज करती हैं. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.यहां पढ़ें पूरी खबर...

18:21 (IST) 1 May 2026
Entertainment Live News: राम चरण की ‘Peddi’ की रिलीज डेट हुई फाइनल

Peddi Release Date: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. जब से फिल्म का ऐलान हुआ है, फैंस राम चरण के नए अवतार को देखने के लिए बेताब हैं. बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिल्म की सबसे खास बात इसकी स्टारकास्ट और संगीत है. ए. आर. रहमान का म्यूजिक पहले ही चार्टबस्टर साबित हो चुका है. अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि यह सिनेमाई तमाशा जून में दर्शकों के सामने होगा. आईपीएल का खुमार उतरते ही ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें...

16:08 (IST) 1 May 2026
Entertainment Live News: नेशनल अवॉर्ड एक्ट्रेस की हुई सोहम शाह की 'Tumbbad 2' में एंट्री

तुम्बाड साल 2018 में रिलीज हुई थी और यह एक क्लासिक हॉरर मूवी है. इस मूवी की कहानी और एक-एक सीन लोगों को खूब पसंद आया था. फिल्म का डायरेक्शन राही अनिल भारवे, आनंद गांधी ने किया था. फिल्म में लीड रोल में सोहम शाह नजर आए थे. वहीं, अब वह इस क्लासिक मूवी का सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आने वाले हैं. फिल्म में अब एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की भी एंट्री हो गई है. यह एक नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस हैं, जो कि फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगी. यहां पढ़ें पूरी खबर...

15:04 (IST) 1 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: रिवील हुआ अनुपम खेर की 551वीं फिल्म का टाइटल

सालों से बॉलीवुड पर राज कर रहे अनुपम खेर की 551वीं फिल्म का टाइटल रिवील हो गया है. दरअसल, अनुपम खेर ने हाल ही में अपनी 551वीं का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने एक बहुत ही खूबसूरत कैप्शन दिया है.

https://www.instagram.com/p/DXx4NTfAv2e/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

14:42 (IST) 1 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: IFFI के फेस्टिवल डायरेक्टर बने आशुतोष गोवारिकर

मशहूर फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. 'लगान', 'स्वदेश' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्में बनाने वाले आशुतोष गोवारिकर को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के 57वें एडिशन का फेस्टिवल डायरेक्टर नियुक्त किया गया.

https://www.instagram.com/p/DXQVcwOjwem/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

14:24 (IST) 1 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: फिल्म ‘माइकल’ ने 7वें दिन की इतनी कमाई

हॉलीवुड एक्टर जाफर जेक्शन की बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ ने 7वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 26.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2450 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/reel/DUQgXBrCgCa/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

13:23 (IST) 1 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: 38 साल हुईं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का जन्मदिन है. इस साल एक्ट्रेस अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी. इसके बाद एक मिडिल-क्लास फैमिली से आई अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में कदम रखा. उनकी डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. इसके बाद अनुष्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दीं, जिसमें ‘बैंड बाजा बारात’, ‘एनएच-10’, ‘जब तक है जान’, ‘दिल धड़कने दो’ और ‘सुई धागा’ जैसी फिल्में शामिल है.

https://www.instagram.com/p/DJIyJzCCq-y/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

11:38 (IST) 1 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने जॉइन की एक्शन फिल्म की शूटिंग

दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद दीपिका पादुकोण अब अपने काम पर लौट आई हैं. हाल ही में दीपिका ने शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'किंग' की शूटिंग को जॉइन किया है. फिल्म के साउथ अफ्रीका वाले शूटिंग शेड्यूल और सेट से दीपिका की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

10:07 (IST) 1 May 2026
Entertainment Hindi LIVE: ‘राजा शिवाजी’ में है सलमान खान का कैमियो?

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राजा शिवाजी’ आज यानी 1 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इसी बीच सिनेमाहॉल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें सुपरस्टार सलमान खान फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नारंगी पगड़ी और कुर्ता पहने, मराठा तलवार लिए हुए एक आकर्षक लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं, जैसे ही स्क्रीन पर सलमान की एंट्री हुई पूरे हॉल में बैठी ऑडियंस जोर-जोर से तालियां और सीटियां बजाने लगी. कुछ पल के लिए पूरा थिएटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठ. रितेश देशमुख ने पहले बताया था कि सलमान ने खुद इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए बेकरार थे.

First published on: May 01, 2026 10:04 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.