Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘जितने झंडे दिखाने दिखाओ..’ दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट के दौरान खोया आपा, नारेबाजों की लगाई क्लास

दिलजीत दोसांझ के हालिया कॉन्सर्ट में कुछ लोगों ने सिंगर के खिलाफ विरोधी नारे लगाए थे, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह नारेबाजी करने वाले लोगों और झंडे दिखाने वालों पर जमकर नाराज होते हुए दिख रहे हैं.

---विज्ञापन---

Diljit Dosanjh
Diljit Dosanjh

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. वह फिलहाल अपने कॉन्सर्ट को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. दरअसल, हाल ही में वह एक कॉन्सर्ट के लिए विदेश पहुंचे थे, जहां पर तमाम लोगों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और खालिस्तानी के झंडे भी लहराए. वहीं, अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सामने ऑडियंस पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने आलोचकों और विरोधियों की जमकर क्लास लगाई है.

दरअसल, हाल ही में उनके कॉन्सर्ट के एक वायरल वीडियो में दिलजीत ने देखा कि कुछ दर्शन उनके खिलाफ झंडे लहरा रहे थे. हालांकि विरोध का सटीक कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है. लेकिन कुछ लोगों के मुताबिक दर्शकों का एक वर्ग दिलजीत से नाराज था, क्योंकि वे जिमी फॉलन के ‘द टुनाइट शो’ में पहुंचे थे और उन्होंने पंजाब में आई भयानक बाढ़ का दौरा करने से बचने की कोशिश की. जिसके कारण कई लोग उनसे खासा नाराज है.

---विज्ञापन---

दिलजीत ने दी सफाई

दिलजीत ने लोगों की भावनाओं को समझा और उन्होंने पंजाबी में बात करते हुए कहा कि नेशनल मीडिया पंजाब को नजरअंदाज कर रहा है, इसलिए वे एक शो में गए, जहां उन्होंने अपने राज्य का प्रचार किया. दिलजीत ने कहा कि उन्होंने अपनी फिल्मों या गानों के बारे में बात नहीं की, बल्कि पंजाब के बारे में बात की और वो हर संभव मंच पर ऐसा करना जारी रखेंगे. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि उनकी टीम ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी मदद पहुंचाई है.

दिलजीत ने लगाई लोगों की क्लास

दिलजीत ने कहा, “हमें पंजाब से प्यार है. मैं जिस भी मंच पर जाता हूं, हमेशा पंजाब की बात करता हूं. मैंने हमेशा कहा है कि नेशनल मीडिया हमारे बारे में बात नहीं करता. मैं जिन चैनलों पर जाता हूं, वहां पंजाब की बात करता हूं. मैंने अपने गानों के बारे में बात नहीं की. मैंने किसी चीज का प्रचार नहीं किया. मैं उस चैनल पर पंजाब के लिए गया था. उन्होंने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया और कहा, ” जितने झंडे दिखाने, दिखाओ.”

लोगों ने वीडियो पर किए कमेंट्स

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद लोग कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “क्या दिलजीत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में वापस जाकर अपने योगदान से हुई प्रगति को हाईलाइट कर सकते हैं?दूसरे यूजर ने लिखा, ” बहुत बहुत धन्यवाद दिलजीत दोसांझ. हर कोई पंजाब के साथ भेदभाव करता है. पंजाब के साथ खड़े रहें. सिख धर्म को बढ़ावा दें, पंजाब को बचाएं. एक और यूजर ने लिखा, “आप पर गर्व है दिलजीत, सच्चे पंजाबी हमेशा आपसे प्यार करेंगे. कुछ अनपढ़ लोग सब करके नहीं समझ सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड पर राज कर रही इन 6 हसीनाओं ने साउथ फिल्मों से शुरू किया था करियर

First published on: May 02, 2026 12:01 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola