---विज्ञापन---

राम चरण की ‘Peddi’ की रिलीज डेट हुई फाइनल, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Peddi Release Date: ग्लोबल स्टार राम चरण के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो गया है. जान्हवी कपूर और राम चरण की फ्रेश जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे.

Peddi Release Date: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. जब से फिल्म का ऐलान हुआ है, फैंस राम चरण के नए अवतार को देखने के लिए बेताब हैं. बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिल्म की सबसे खास बात इसकी स्टारकास्ट और संगीत है. ए. आर. रहमान का म्यूजिक पहले ही चार्टबस्टर साबित हो चुका है. अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि यह सिनेमाई तमाशा जून में दर्शकों के सामने होगा. आईपीएल का खुमार उतरते ही ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

4 जून 2026 को रिलीज होगी फिल्म

मेकर्स ने रिलीज डेट के लिए बहुत ही रणनीतिक समय चुना है. फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज होगी. यह समय आईपीएल (IPL) सीजन के खत्म होने के ठीक बाद का है, जब लोग मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों का रुख करते हैं. माना जा रहा है कि इस डेट का फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पॉजिटिव असर पड़ेगा.

---विज्ञापन---

गानों ने बनाया रिकॉर्ड

फिल्म का म्यूजिक ए. आर. रहमान ने तैयार किया है और रिलीज होते ही गानों ने धूम मचा दी है. पहला गाना “चिकिरी चिकिरी” (Chikiri Chikiri) 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है, वहीं हाई-एनर्जी ट्रैक “राय राय रा रा” (Rai Rai Ra Ra) को भी 47 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है. गानों की सफलता ने फिल्म की हाइप को दोगुना कर दिया है.

---विज्ञापन---

राम चरण का दमदार अवतार

हाल ही में फिल्म से जुड़ा कंटेंट ‘पेड्डी पहलवान’ रिलीज किया गया था, जिसमें राम चरण का लुक और उनकी बॉडी लैंग्वेज देखकर फैंस हैरान रह गए. राम चरण इस फिल्म में एक बहुत ही अलग और पावरफुल किरदार में नजर आने वाले हैं, जो उनके पिछले किरदारों से काफी जुदा है.

---विज्ञापन---

सितारों से सजी स्टारकास्ट

‘पेड्डी’ में केवल राम चरण ही नहीं, बल्कि जान्हवी कपूर, कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे. इतनी बड़ी और टैलेंटेड स्टारकास्ट का एक साथ आना फिल्म की सफलता की गारंटी माना जा रहा है.

---विज्ञापन---

बुची बाबू सना का विजन

फिल्म का लेखन और निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है. फिल्म को वृद्धि सिनेमाज और माइथ्री मूवी मेकर्स जैसे बड़े प्रोडक्शन हाउस मिलकर बना रहे हैं. बिना किसी फालतू दिखावे के, फिल्म का कंटेंट ही दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है, चाहे वो टीजर हो या फिर पोस्टर्स हों.

---विज्ञापन---
First published on: May 01, 2026 05:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.