Wednesday, 22 April, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: 83 साल की उम्र में इस चीज की वजह बेचैन हो गए अमिताभ बच्चन, बोले-‘शरीर के लिए हानिकारक…’

Entertainment News in Hindi LIVE: बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में खुलासा किया कि काम के बिना एक दिन भी उन्हें बेचैन कर देता है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हैं. अमिताभ बच्चन इस समय अपने 83वें साल में हैं. इसके बाद भी वो काम करने के लिए बेचैन हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में खुलासा किया कि काम के बिना एक दिन भी उन्हें बेचैन कर देता है. अमिताभ ने लिखा, ‘एक ऐसा दिन जो पूरी तरह से ‘आलस्य’ से भरा था. बिना किसी कारण बस हर दिन काम न करना थोड़ा अजीब लगता है और जब आप हर दिन एक फिक्स प्लान के अनुसार काम नहीं करते हैं, तो आदत बनने की पूरी प्रक्रिया गड़बड़ा जाती है. वो दिन अचानक उन कामों का एक रहस्य बन जाता है, जो नॉर्मली पूरी तरह से तालमेल में चलते थे. कहते हैं कि चिंता में जीना मन और शरीर के लिए हानिकारक है और इस भावना की कमजोरी के कारण चिंता से भरा दिन बिताना अनुचित है.’

आज हिन्दी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रही सुचित्रा सेन का जन्मदिन है. बांग्लादेश में जन्मी सुचित्रा सेन ने हिंदी और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में काम किया है. सुचित्रा सेन अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1952 में आई बंगाली फिल्म ‘शेष कोठाय’ से की थी. इसके साल 1955 में आई हिट फिल्म ‘देवदास’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा. सालों तक फिल्मों में काम करने के बाद सुचित्रा सेन का साल 2014 में 82 साल की उम्र में निधन हो गया.

---विज्ञापन---

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 18वें दिन 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1013.77 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 1605.74 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
22:03 (IST) 6 Apr 2026
Entertainment Live News: ‘धुरंधर 2’, 19वें दिन भी फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. वीकेंड के साथ ही फिल्म वीकडेज पर भी बंपर कमाई करती नजर आ रही है. आइए फिल्म के 19वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं...पूरी खबर पढ़ें

17:57 (IST) 6 Apr 2026
Entertainment Live News: 'धड़क' की रिलीज के बाद जाह्नवी कपूर हो गई थीं डिप्रेस्ड, बोलीं-'मैं बेकार हूं..'

बॉलीवुड की डीवा और पहली फीमेल सुपरस्टार की श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने में लगी हैं. उन्होंने फिल्म धड़क से डेब्यू किया था और हाल ही में इस मूवी को लेकर खुलासा किया है इसकी रिलीज के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

15:42 (IST) 6 Apr 2026
Entertainment Live News: Bhooth Bangla Trailer: रिलीज हुआ अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का धमाकेदार ट्रेलर

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूत बंगला का आज मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज हो गया है. जिसका डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है. भूत बंगला से एक बार फिर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन धमाल मचाने को तैयार हैं. फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त है, जो कि ओरिजनल भूल भुलैया की याद दिलाता है. फिल्म सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज होगी. यहां पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DWyJnymjRQ5/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

13:49 (IST) 6 Apr 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 18वें दिन की इतनी कमाई

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 18वें दिन 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1013.77 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 1605.74 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

https://www.instagram.com/reel/DWhbtp2k8Lj/?utm_source=ig_web_copy_link

13:43 (IST) 6 Apr 2026
Entertainment Live News: 'चिरैया' के सुहागरात सीन को करते हुए रो पड़े थे 'सिद्धार्थ शॉ'

वेब सीरीज चिरैया हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है. यह सीरीज मैरिटल रेप के बारे में है. इसमें दिखाया जाता है कि किस तरह से एक पति अपनी पत्नी के साथ बिना उसकी मर्जी के शारीरिक संबंध बनाता है और वो उसे सही भी समझता है. वहीं, हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रसन्ना बिष्ट ने अपने और सिद्धार्थ शॉ के बीच सीरीज में फिल्माए गए सुहागरात वाले सीन को लेकर बात की है. जिस सीन को लेकर सिद्धार्थ को सोशल मीडिया पर नफरत का भी सामना करना पड़ा. इस सीन को लेकर लोगों ने उन्हें खासा बुरा भला भी कहा. हालांकि हकीकत में वह सीन को करते हुए रोने लगे थे. जिसके बारे में खुद प्रसन्ना बिष्ट ने खुलासा किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

13:41 (IST) 6 Apr 2026
Entertainment Live News: 'मैं इस काबिल नहीं...', भगवान राम नहीं बनना चाहते थे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रामायणम् को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है. वहीं हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था. जिसमें रणबीर कपूर के द्वारा निभाए जा रहे भगवान राम की झलक देखने को मिली है. हालांकि क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर ने ये किरदार पहले रिजेक्ट कर दिया था. इस बारे में खुद एक्टर ने हाल ही में खुलासा किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:31 (IST) 6 Apr 2026
Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस सुचित्रा सेन का जन्मदिन आज

आज हिन्दी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रही सुचित्रा सेन का जन्मदिन है. बांग्लादेश में जन्मी सुचित्रा सेन ने हिंदी और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में काम किया है. सुचित्रा सेन अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1952 में आई बंगाली फिल्म ‘शेष कोठाय’ से की थी. इसके साल 1955 में आई हिट फिल्म ‘देवदास’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा. सालों तक फिल्मों में काम करने के बाद सुचित्रा सेन का साल 2014 में 82 साल की उम्र में निधन हो गया.

https://www.instagram.com/p/CVDDpP2hKHU/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

11:51 (IST) 6 Apr 2026
Entertainment News LIVE: आदित्य धर की 'धुरंधर' ने सभी को किया क्लीन बोल्ड

मुंबई में रविवार को स्क्रीन अवार्ड्स 2026 के जश्न का आयोजन किया गया. जिसमें 'धुरंधर' ने सभी को क्लीन बोल्ड कर दिया. फिल्म के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. इसके अलावा, इस स्पाय थ्रिलर फिल्म ने 13 और अलग-अलग कैटेगिरी में अवॉर्ड जीते. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DWxrlSQEUY0/?utm_source=ig_web_copy_link

08:49 (IST) 6 Apr 2026
Entertainment News LIVE: 83 साल की उम्र में इस चीज की वजह बेचैन हो गए अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हैं. अमिताभ बच्चन इस समय अपने 83वें साल में हैं. इसके बाद भी वो काम करने के लिए बेचैन हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में खुलासा किया कि काम के बिना एक दिन भी उन्हें बेचैन कर देता है. अमिताभ ने लिखा, ‘एक ऐसा दिन जो पूरी तरह से ‘आलस्य’ से भरा था. बिना किसी कारण बस हर दिन काम न करना थोड़ा अजीब लगता है और जब आप हर दिन एक फिक्स प्लान के अनुसार काम नहीं करते हैं, तो आदत बनने की पूरी प्रक्रिया गड़बड़ा जाती है. वो दिन अचानक उन कामों का एक रहस्य बन जाता है, जो नॉर्मली पूरी तरह से तालमेल में चलते थे.'

https://www.instagram.com/reel/DTW16XZiAe8/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Apr 06, 2026 08:47 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.