Saturday, 30 May, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: Desi Bling के सतीश सनपाल की किस बात पर मचा बवाल, उठ रही शो को बैन करने की मांग

Entertainment News Live: ओटीटी पर आने वाले शो देसी बिलिंग्स के सतीश सनपाल को लेकर विवाद छिड़ गया है. इस शो को लेकर एक शख्स ने मानवाधिकार में शिकायत की है और इसे बैन करने की मांग की है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Desi Bling-Satish Sanpal
Desi Bling-Satish Sanpal

Entertainment News Live In Hindi: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने वाला ड्रामा शो देसी बिलिंग्स विवादों में घिर गया है. यह विवाद बढ़कर मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक देसी बिलिंग्स का विरोध करते हुए नजर आ रहा है और इसमें वह कहता है कि जबलपुर से जुड़े सतीश सनपाल को शो में ग्लोरीफाई किया जा रहा है और युवाओं के आगे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. इतना ही नहीं उस युवक ने इस मामले को लेकर मानव अधिकार आयोग में शिकायत की है और शो को बैन करने की मांग की है.

शिकायतकर्ता ने अपने बयान में सतीश सनपाल को लेकर कई दावे किए हैं. इतना ही नहीं उसका कहना है कि जिस शख्स के नाम पर कई विवाद, जुएं, वसूली, सट्टेबाजी और अन्य मामले पहले से ही जबलपुर पुलिस में दर्ज है. उस शख्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ग्लोरीफाई करना, आलीशान जिंदगी, लग्जरी कारें और हाई प्रोफाइल लाइफस्टाल दिखाना सामाजिक तौर पर गलत है और इस तरह लोगों के आगे भी गलत मैसेज जाता है और यह शो एक तरह से युवाओं के आगे अवैध कमाई और अपराध को बढ़ावा दे रहा है.

---विज्ञापन---

इतना ही नहीं शिकायतकर्ता शख्स योगेंद्र सिंह ने ये भी कहा कि एंटरटेनमेंट के नाम पर शो में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है, जो कि विवाद और अपराध से जुड़े हैं और उन्हें समाज के आगे सफलता की मिसाल के तौर पर पेश किया जा रहा है, जो लोगों के ऊपर,युवाओं के ऊपर गलत प्रभाव डालते हैं. क्योंकि ओटीटी पर कंटेंट अक्सर ही युवा देखते रहते हैं और इस तरह की चीजें जब उनके पास जाती हैं, तो वह इससे प्रभावित होते हैं.

दृश्यम 3, करुप्पू और चांद मेरा दिल ने किया इतना कलेक्शन

मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम 3 को लेकर बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 200 करोड़ से ज्यादा कारोबार कर लिया है. वहीं, सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू ने 274.03 करोड़ का कलेक्शन किया है. अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर फिल्म चांद मेरा दिल को लेकर बात करें तो इस फिल्म ने दुनिया भर में 8 दिनों में कुल 27.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
10:07 (IST) 30 May 2026
Entertainment Live News: Aishwarya Rai संग काम कर चुकी है TV की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस, मिला प्यार में धोखा

टीवी इंडस्ट्री की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने फिल्मों में काम किया है. लेकिन उसके बाद भी उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी से ही हासिल हुई है. वहीं, आज हम टीवी की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए बल्कि अपनी शानदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं. हालांकि उन्होंने प्यार में धोखा खाया और उनका तलाक भी हो चुका है. लेकिन आज यह एक्ट्रेस टीवी की हाईएस्ट पेड है. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर...

08:59 (IST) 30 May 2026
Entertainment Live News: संजय लीला भंसाली का असिस्टेंट था ये बॉलीवुड स्टार, आज है इंडस्ट्री का 'धुरंधर'

फिल्म इंडस्ट्री में आने वाला हर एक्टर एक स्टार बनने का सपना देखता है. हालांकि बहुत कम ही ऐसे कलाकार हैं, जो अपना सपना पूरा करने में कामयाब होते हैं. वहीं, आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने एक सुपरस्टार बनने से पहले कड़ी मेहनत की थी. इतना ही नहीं वह एक वक्त पर संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट डायरेक्टर हुआ करते थे और उन्होंने कॉपीराइटर का भी काम किया है. लेकिन आज वह बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाते हैं. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: May 30, 2026 08:57 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola