Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Obsession OTT Release: Michael Johnston और Inde Navarrette की हॉरर थ्रिलर ओटीटी पर अनकट वर्जन में होगी रिलीज, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

Obsession OTT Release: सिनेमाघरों में इन दिनों हॉलीवुड फिल्म ऑब्सेशन तहलका मचा रही है. 7 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने दुनिया भर में अपने बजट से कई गुना ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. वहीं, फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर हाल ही में अपडेट आया है, तो चलिए जानते हैं ये कब रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

Obsession
Obsession

Obsession OTT Release: सोशल मीडिया पर बीते लंबे वक्त से साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म ऑब्सेशन खूब चर्चा में बनी हुई है. करी बार्कर की निर्देशित और ब्लमहाउस द्वारा निर्मित यह फिल्म लगातार छाई हुई है. 7 करोड़ के बजट में बनी हॉरर थ्रिलर ये मूवी दुनिया भर में करोड़ों का कलेक्शन कर रही है. फिल्म सिनेमाघरों में अभी भी जारी है, लेकिन इस बीच इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म को कब और कहां देख सकेंगे.

इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म

दरअसल, यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में 29 मई को रिलीज हो गई है. इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर भारत में करीब 2 करोड़ का कलेक्शन किया है. लेकिन इस मूवी पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली थी और 38 सेकंड कम अवधि के साथ इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. वहीं, भारतीय दर्शन इस बात से नाराज थे कि इसका अहम सीन काट दिया है, लेकिन अब ओटीटी पर यह 38 सेकंड के अनकट वर्जन के साथ जल्द ही रिलीज होगी. यह फिल्म 2 जून 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. थिएटर रिलीज के बीच फिल्म को पहले पीकॉक प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. उसके बाद यह मूवी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

कुछ ऐसी है ऑब्सेशन की कहानी

ऑब्सेशन फिल्म में माइकल जॉनस्टन और इंडे नवरेट नजर आए हैं.. फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह बेयर के बारे में जिसे अपनी साथी दोस्त निक्की से प्यार हो जाता है. लेकिन जब अचानक एक बिल्ली की मौत होती है, तो अजीबो गरीब चीजें होने लगती हैं.

फिल्म ने दुनिया भर में किया इतना कलेक्शन

ऑब्सेशन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 100 मिलियन का कलेक्शन कर लिया है, यानी कि 800 करोड़ के करीब का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म सिर्फ 7 करोड़ में बनी है और इसने अपने बजट से कई गुना की कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- विवादों के ‘Dhurandhar’ हैं Ranveer, पहले भी मांग चुके हैं माफी

First published on: May 30, 2026 04:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola