Jailer 2 Box Office Collection Day 8: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई. रिलीज के पहले दिन से फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8 दिन पूरे कर लिए हैं. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह एक्शन एंटरटेनर तमिल, तेलुगु और हिंदी बाजारों में दर्शकों को लगातार अपनी ओर आकर्षित कर रही है. पहले 7 दिन के मजबूत परफॉर्मेंस की तरह अब फिल्म ने 8वें दिन भी दमदार प्रदर्शन किया. आइए फिल्म की अब तक की कमाई के बारे में जानते हैं.
‘जेलर 2’ डे 8 कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक 8वें दिन अब तक, ‘जेलर 2’ ने 12.50 करोड़ की नेट कमाई की है. तमिल में 8.12 करोड़, तेलुगु में 2.73 करोड़ और हिंदी 1.65 करोड़ की कमाई हुई है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 386.20 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 329.70 करोड़ हो गया है, जबकि भारत का अंतिम कलेक्शन अभी आना बाकी है.
बीते 7 दिनों की कमाई
15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. पहले दिन से फिल्म शानदार कलेक्शन करती नजर आ रही है. फिल्म ने पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया. दूसरे दिन इसने 37.10 करोड़, तीसरे दिन 47.25 करोड़, चौथे दिन 55.85 करोड़ रुपये कमाए. पांचवें दिन फिल्म ने 42.35 करोड़, छठे दिन 46.80 करोड़ और सातवें दिन 28.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
‘जेलर 2’ के बारे में
बात करें फिल्म की तो ‘जेलर 2’ के जरिए रजनीकांत ने एक बार फिर अपने आईकॉनिक किरदार ‘टाइगर मुथुवेल पांडियन’ के रूप में वापसी की है. फिल्म में उनके साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती और एसजे सूर्या लीड रोल में हैं, जबकि मोहनलाल, शिवा राजकुमार और ऋतिक रोशन का इसमें धमाकेदार कैमियो देखने को मिला है. फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जो फिल्म की असली जान है.