विजयदशमी के शुभ अवसर पर मुंबई के मशहूर 80वें नॉर्थ बॉम्बे सर्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में भक्ति और उत्साह का शानदार नजारा देखने को मिला। मुखर्जी परिवार की इस दुर्गा पूजा में कई सितारे मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान तनीषा मुखर्जी, सुमोना चक्रवर्ती और नायरा बनर्जी के धुनुची डांस ने सभी का ध्यान खींच लिया। तनीषा मुखर्जी सुर्ख लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं, बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश अपनी पत्नी के साथ पंडाल पहुंचे। यहां तनीषा, नील और उनकी पत्नी एक-दूसरे से हंसते-मुस्कुराते बातचीत करते दिखे। इसके बाद तीनों ने हाथों में धुनुची लेकर ढाक की थाप पर डांस किया। तनीषा ने शंख बजाकर मां दुर्गा की आराधना भी की। वहीं, नील ने मां की प्रतिमा की तस्वीरें खींचीं और पत्नी व तनीषा के साथ सेल्फी भी ली। दूसरी ओर, कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती पर्पल साड़ी में नजर आईं। उन्होंने मां दुर्गा के सामने जलती धुनुची लेकर शानदार डांस किया और अपने पारंपरिक अंदाज से समां बांध दिया। वहीं, एक्ट्रेस नायरा बनर्जी लाल साड़ी में धुनुची डांस करती दिखीं। उन्होंने मुंह और सिर पर धुनुची रखकर अपने अनोखे अंदाज से सबको चौंका दिया। सितारों के इन वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।
---विज्ञापन---
दुर्गा पूजा में धुनुची लेकर नाचीं Tanisha-Nyra Banerjee, Kapil की ऑनस्क्रीन बीवी ने बांधा समां !
विजयदशमी के शुभ अवसर पर मुंबई के मशहूर 80वें नॉर्थ बॉम्बे सर्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में भक्ति और उत्साह का शानदार नजारा देखने को मिला। मुखर्जी परिवार की इस दुर्गा पूजा में कई सितारे मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान तनीषा मुखर्जी, सुमोना चक्रवर्ती और नायरा बनर्जी के धुनुची डांस ने सभी का ध्यान खींच लिया।
First published on: Oct 20, 2026 04:25 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola