Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aishwarya Rai संग काम कर चुकी है TV की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस, प्यार में मिला धोखा और फिर तलाक के बाद की तगड़ी वापसी

---विज्ञापन---

टीवी इंडस्ट्री की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने फिल्मों में काम किया है. लेकिन उसके बाद भी उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी से ही हासिल हुई है. वहीं, आज हम टीवी की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए बल्कि अपनी शानदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं. हालांकि उन्होंने प्यार में धोखा खाया और उनका तलाक भी हो चुका है. लेकिन आज यह एक्ट्रेस टीवी की हाईएस्ट पेड है. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.

जेनिफर विंगेट बर्थडे

दरअसल, हम बात कर रहे हैं जेनिफर विंगेट की. जो कि आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 30 मई 1985 को मुंबई में हुआ था. जेनिफर टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. उनके पिता एक क्रिश्चियन हैं और मां पंजाबी हिंदू.

---Advertisement---

जेनिफर विंगेट फिल्में

जेनिफर के एक्टिंग करियर को लेकर बात करें तो उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर की थी. साल 1995 में वह आमिर खान की फिल्म अकेले हम अकेले तुम में नजर आईं थी. इसके अलावा वह राजा की आएगी बारात, राजा को रानी से प्यार हो गया, कुछ ना कहो जैसे फिल्मों में काम किया. वह ऐश्वर्या राय, आमिर खान जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं.

जेनिफर विंगेट टीवी शोज

फिल्मों में काम करने के अलावा वह तमाम टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. वह 2002 में टीवी शो शका लाका बुम बुम में दिखी. वह कसौटी जिंदगी की, दिल मिल गए, सरस्वतीचंद्र, बेहद, बेपनाह,रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं.

---Advertisement---

टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं जेनिफर

साल 2016 में जेनिफर टीवी शो 'बेहद' में नजर आईं थी. इसमें उन्होंने माया का रोल किया था, जो कि एक निगेटिव रोल था. इस किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था. बेहद शो से वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन गई थीं. वह एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपये तक फीस चार्ज करती हैं.

जेनिफर और करण का दो साल में हुआ था तलाक

एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो जब एक्ट्रेस टीवी शो 'दिल मिल गए' कर रही थीं, तब उनकी मुलाकात करण सिंह ग्रोवर से हुई थी. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को कुछ महीने डेट किया और उसके बाद कपल ने साल 2012 की अप्रैल को शादी कर ली. करण सिंह ग्रोवर की जेनिफर विंगेट के साथ दूसरी शादी थी. इससे पहले उन्होंने श्रद्धा निगम से शादी की थी और दोनों का तलाक हो गया था. वहीं, जेनिफर के साथ भी करण का रिश्ता टिक नहीं पाया और 2014 में दोनों अलग हो गए. वहीं, जेनिफर से तलाक के बाद करण ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु संग शादी की और दूसरी ओर जेनिफर सिंगल हैं.  

---Advertisement---
First published on: May 30, 2026 10:00 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola