Kareena Kapoor And Shahid Kapoor: मुंबई में गुरुवार 22 अक्टूबर को IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इस इवेंट में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने उपस्तिथि दिखाई. यहां सलमान खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर और रश्मिका समेत कई सेलेब्स नजर आए. इसी दौरान एक्टर शाहिद कपूर और करीना कपूर का एक खास मोमेंट खूब वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दोनों को प्यार से मिलते देख फैंस को ‘जब वी मेट’ की गीत और आदित्य की याद आ गई.
करीना-शाहिद मिले गले
IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों सितारे एक-दूसरे के गले मिलते नजर आए. वीडियो में दोनों का ये खास पल देखकर फैंस काफी नॉस्टैलजिक हो गए. उन्हें फिल्म ‘जब वी मेट’ की गीत और आदित्य की जोड़ी याद आ गई. ऐसे में दोनों सितारों को एक बार फिर साथ देखकर फैंस खूब खुश नजर आ रहे हैं. दोनों की दोस्ताना मुलाकात इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है.
इवेंट के दौरान करीना कपूर ब्लैक लेदर आउटफिट में नजर आईं. उन्होंने ब्लैक लेदर जैकेट के साथ मैचिंग स्कर्ट पहनी. वहीं, शाहिद कपूर ने व्हाइट सूट पहना, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट शर्ट और ग्रीन सनग्लासेस कैरी किए. शाहिद का लुक काफी क्लासी नजर आया.
पिछले साल भी साथ नजर आए थे करीना-शाहिद
इससे पहले पिछले साल जब शाहिद और करीना, दोनों जयपुर में IIFA कॉन्फ्रेंस के दौरान मंच पर एक साथ नजर आए थे. उस समय भी इवेंट से दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल हुई थी. इस मुलाकात ने फिल्म ‘जब वी मेट’ और उसकी पॉपुलैरिटी की यादें फिर से ताजा कर दी थीं.
करीना-शाहिद ने सालों एक-दूसरे को किया डेट
बता दें करीना कपूर और शाहिद कपूर ने कई साल तक रिलेशनशिप में रहे. हालांकि, साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया. हिट फिल्म ‘जब वी मेट’ से दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई थी. अब करीना कपूर ने अभिनेता सैफ अली खान से शादी कर ली है और उनके दो बेटे भी हैं. वहीं, शाहिद कपूर की शादी मीरा राजपूत से हुई है. शाहिद और मीरा भी दो बच्चे के माता-पिता हैं, जिनके नाम मीशा और जैन हैं.