Arti Singh Pregnancy Planning: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) जल्द ही नाना बनने की गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर कर सकते हैं. दरअसल, साल 2024 में बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली गोविंदा की भांजी आरती सिंह (Arti Singh) ने अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. हाल ही में एक बर्थडे पार्टी के दौरान आरती ने खुलकर अपनी प्रेग्नेंसी की इच्छा जताई है, जिसके बाद से उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
मां बनने के लिए तैयार हैं आरती सिंह
युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की बेटी के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुईं आरती सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने दिल की बात शेयर करते हुए कहा कि वह अब बेबी प्लानिंग को लेकर पूरी तरह रेडी हैं.
छोटे बच्चों को देखकर आता है अपना बेबी होने का ख्याल
टेली मसाला से बात करते हुए आरती ने कहा कि जब वह छोटे बच्चों को देखती हैं, तो उनके मन में भी यह ख्याल आता है कि उनका अपना बेबी कब होगा. उन्होंने बताया कि शादी के बाद शुरुआती समय में वह इस लाइफ को एन्जॉय कर रही थीं, लेकिन अब उन्हें लगता है कि परिवार आगे बढ़ाना चाहिए.
पति दीपक और आरती की एक जैसी है सोच
बच्चे की प्लानिंग को लेकर आरती ने बताया कि वह और उनके पति दीपक बिल्कुल एक टीम की तरह सोचते हैं. दोनों का यही मानना है कि जब भी भगवान की मर्जी होगी, नन्हा मेहमान उनकी कृपा से उनके घर आ जाएगा.
गुरुजी और माता रानी पर है पूरा भरोसा
आरती ने आगे कहा कि जब आप अंदर से किसी जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार होते हैं, तो आपकी बॉडी और किस्मत भी उसी हिसाब से साथ देती है. उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि जो भी होगा, सब गुरुजी और माता रानी के आशीर्वाद से होगा.
गोविंदा के घर गूंज सकती है किलकारी
आरती सिंह के इस स्टेटमेंट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. इस गुड न्यूज के आने के बाद अब मामा गोविंदा के परिवार में भी जल्द ही नन्हे मेहमान के आने की उम्मीदें बढ़ गई हैं.