Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: आसिफ खान के हार्ट अटैक पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, मेडिकल रिपोर्ट शेयर कर बताई सच्चाई

Bigg Boss 20: बिग बॉस फेम आसिफ खान की पत्नी जेबा ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर कर पति के हार्ट अटैक की सच्चाई बयां की है. उन्होंने बताया कि काम छिन जाने के डर से पहले इसे गैस्ट्रोफेगल रिफ्लक्स डिजीज बताया गया था.

aasif khan heart attack wife zeba statement

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट आसिफ खान (Asif Khan) की हेल्थ और उनके पास्ट को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. शो में आसिफ के महज 34 साल की उम्र में आए हार्ट अटैक के मुद्दे पर सोशल मीडिया से लेकर घर के अंदर तक बहस छिड़ गई है. अब इन तमाम विवादों और नेगेटिविटी के बीच आसिफ की पत्नी जेबा ने चुप्पी तोड़ते हुए अस्पताल की तस्वीरें और मेडिकल रिपोर्ट्स शेयर कर दी हैं, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

‘अब और चुप रहना नामुमकिन था‘

आसिफ की पत्नी जेबा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह काफी समय से चुप थीं, लेकिन पति और परिवार पर लग रहे झूठे आरोपों और फैलाई जा रही नेगेटिविटी के कारण अब सच सामने लाना बेहद जरूरी हो गया था.

---विज्ञापन---

34 साल की उम्र में आया था गंभीर हार्ट अटैक

जेबा ने अस्पताल की तस्वीरें और मेडिकल रिपोर्ट्स शेयर करते हुए खुलासा किया कि आसिफ को सच में काफी गंभीर हार्ट अटैक आया था, उस वक्त उनकी उम्र महज 34 साल थी. उन्होंने कहा कि मेरा दिल टूट रहा है कि मुझे इतनी पर्सनल चीजें पब्लिक करनी पड़ रही हैं.

काम छिनने के डर से छिपाई थी असली बात

जेबा ने सफाई देते हुए बताया कि जब आसिफ ने पहले इसे हार्ट अटैक की बजाय गैस्ट्रोफेगल रिफ्लक्स डिजीज बताया था, तो उसके पीछे उनका डर था. बिना गॉडफादर वाली इंडस्ट्री में उन्हें यह डर था कि इस गंभीर बीमारी के बारे में पता चलने पर उनके हाथ से प्रोजेक्ट्स और मौके छिन जाएंगे.

---विज्ञापन---

पिता को खोने का डर और मेन कोरोनरी आर्टरी ब्लॉक

जेबा ने दर्द बयां करते हुए कहा कि आसिफ ने बचपन में अपने पिता को हार्ट अटैक के कारण खोया था, इसलिए जब उन्हें खुद यह समस्या हुई तो वह बहुत ज्यादा डर गए थे. डॉक्टर्स ने बताया था कि उनकी मेन कोरोनरी आर्टरी पूरी तरह से बंद हो गई थी.

काजी तौकीर के साथ विवाद और ऑनलाइन धमकियां

घर के अंदर काजी तौकीर द्वारा बीमारी का मजाक उड़ाने और बाद में मां की कसम खाकर माफी मांगने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ. जेबा ने नाराजगी जताई कि इस मुद्दे के बाद से उनके परिवार को ऑनलाइन गालियां, जान से मारने और रेप की धमकियां तक मिल रही हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 23, 2026 12:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो