Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

समांथा संग तलाक के 4 साल 7 महीने बाद फिर क्यों दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे नागा चैतन्य? इस बार मामला है बेहद गंभीर!

Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने अपनी छवि को धूमिल होने से बचाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में गुहार लगाई है. अभिनेता का आरोप है कि उनके नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर अश्लील एआई कंटेंट और डीपफेक वीडियो बनाए जा रहे हैं. साथ ही, उनकी पुरानी निजी जिंदगी को लेकर भी भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं.

---विज्ञापन---

Naga Chaitanya: साउथ सुपर स्टार नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) एक बार फिर कानूनी गलियारों में चर्चा का विषय बन गए हैं. समांथा रुथ प्रभु से तलाक के करीब साढ़े चार साल बाद, अभिनेता ने अब दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. हालांकि, इस बार मामला उनके पुराने रिश्तों से ज्यादा उनकी अपनी पहचान, प्रतिष्ठा और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा है. यह मामला ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ (Personality Rights) और एआई (AI) के गलत इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के इर्द-गिर्द घूम रहा है.

पर्सनैलिटी राइट्स और डीपफेक का खतरा

नागा चैतन्य ने अदालत से मांग की है कि उनके नाम, इमेज, आवाज और पहचान (Likeness) के अनधिकृत इस्तेमाल पर तुरंत रोक लगाई जाए. अभिनेता का आरोप है कि एआई टूल्स और वॉइस क्लोनिंग के जरिए उनके फर्जी वीडियो बनाए जा रहे हैं, जो उनकी प्रतिष्ठा को गंभीर ठेस पहुंचा रहे हैं.

---विज्ञापन---

अश्लील कंटेंट और ‘ट्रैफिक’ का खेल

सीनियर एडवोकेट वैभव गग्गर ने कोर्ट को बताया कि कई वेबसाइट्स चैतन्य के नाम को ‘एक्सप्लिसिट सर्च टर्म्स’ (अश्लील शब्दों) के साथ जोड़ रही हैं. ऐसा सिर्फ इसलिए किया जा रहा है ताकि उन वेबसाइट्स पर ट्रैफिक बढ़ाया जा सके और पैसा कमाया जा सके, जो अभिनेता की प्राइवेसी का सीधा उल्लंघन है.

समांथा से जुड़े विवादों पर पक्ष

याचिका में इस बात का भी जिक्र है कि सोशल मीडिया पर समांथा के साथ उनके तलाक को लेकर लगातार यह झूठ फैलाया जा रहा है कि चैतन्य ने उन्हें धोखा दिया. एडवोकेट ने साफ कहा कि यह ‘फेयर क्रिटिसिज्म’ के दायरे में नहीं आता, बल्कि यह उनकी इमेज खराब करने के लिए की जा रही नफरत भरी ट्रोलिंग है.

---विज्ञापन---

अदालत की सख्त टिप्पणी

जस्टिस ज्योति सिंह ने सुनवाई के दौरान कहा कि पब्लिक फिगर होने के नाते सितारे आम लोगों से ज्यादा असुरक्षित (Vulnerable) होते हैं, लेकिन किसी की प्राइवेसी में दखल देने की एक सीमा होनी चाहिए. कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अगली सुनवाई 30 सितंबर को तय की है और अंतरिम राहत देने का संकेत दिया है.

विरासत और अन्य सितारे

नागा चैतन्य अकेले नहीं हैं जिन्होंने यह लड़ाई लड़ी है. उनसे पहले उनके पिता नागार्जुन भी अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट जा चुके हैं. इनके अलावा चिरंजीवी, महेश बाबू और जूनियर एनटीआर जैसे बड़े सितारों ने भी अपनी डिजिटल पहचान सुरक्षित रखने के लिए कानूनी सहारा लिया है.

---विज्ञापन---
First published on: May 30, 2026 07:54 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola