Monday, 7 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 31: 100 करोड़ के पार हुई ‘हनुमान अंश’, संडे को किया अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 31:विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित हनुमान अंश सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म ने 31 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 31
100 करोड़ के पार हुई हनुमान अंश

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 31: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म की रिलीज को पूरे 31 दिन हो गए है और इस मूवी ने 31 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. महज 2 करोड़ में बनी ये फिल्म अपनी रिलीज के पांचवें हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने इस संडे भी शानदार कलेक्शन किया है. बल्कि इसने रविवार को अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के पांचवें रविवार के कारोबार पर.

हनुमान अंश डे 31 कलेक्शन

दरअसल, विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी हनुमान अंश को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 31वें दिन 22.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने रिलीज के 30वें दिन के मुकाबले सीधे तौर पर 6.25 करोड़ रुपये ज्यादा कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 73 प्रतिशत रही है और इसके कुल शोज 7,077 चले हैं.

---विज्ञापन---

हनुमान अंश ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार

फिल्म ने भारत में 31 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने कुल भारत में 122.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.वहीं, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 144.40 करोड़ रुपये का हो गया है. 2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने सीधे तौर पर 6,007% का मुनाफा कमाया है. इस तरह से ये 2026 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो गई है. इसने अपनी लागत से कई गुना मुनाफा कमाया है.

हनुमान अंश वीकली कलेक्शन

बता दें कि फिल्म सिनेमाघरों में 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. इस फिल्म की शुरुआत काफी खराब रही. पहले हफ्ते में सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 40 लाख, तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ रुपये और चौथे हफ्ते में 61 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं, दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के कारण फिल्म की तीसरे और चौथे हफ्ते में कमाई बढ़ी और पांचवें हफ्ते में इसने सबसे ज्यादा कारोबार कर लिया है.

---विज्ञापन---

हनुमान अंश की कहानी और स्टारकास्ट

फिल्म की कहानी पर बात करें तो यह नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी है. फिल्म में उनके बचपन से उनके आध्यात्मिक सफर के बारे में बताया गया है. इतना ही नहीं इसमें उनके विचार और चमत्कारों को भी दिखाया गया है. फिल्म में शोभिवान सत्या के अलावा विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office Collection Day 30: 100 करोड़ से बस इतना दूर है ‘हनुमान अंश’, शनिवार को की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

---विज्ञापन---
First published on: Sep 07, 2026 07:18 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola