Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

मलाइका अरोड़ा को मीका सिंह ने सरेआम किया प्रपोज? बोले- ‘इतना अमीर बंदा नहीं मिलेगा’

Malaika Arora Mika Singh Award Show: अवॉर्ड शो के मंच पर सिंगर मीका सिंह ने मलाइका अरोड़ा को मजाक-मस्ती में प्रपोज करते हुए गाना गाया और कहा कि 'इतना अमीर बंदा नहीं मिलेगा'. मलाइका ने इस मजेदार जेस्चर का जवाब उन्हें गले लगाकर दिया.

malaika arora mika singh public proposal joke
malaika arora mika singh public proposal joke

Malaika Arora Mika Singh Award Show: बॉलीवुड की गॉर्जियस क्वीन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) की एक बेहद मजेदार और स्पाइसी केमिस्ट्री इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा रही है. एक अवॉर्ड शो के दौरान जब दोनों स्टेज पर साथ आए, तो मीका पाजी ने हजारों लोगों के सामने मलाइका को मस्ती-मस्ती में शादी का प्रपोजल दे डाला. मलाइका ने भी हंसते हुए इस मोमेंट को संभाला, और अब दोनों का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

स्टेज पर मीका ने गाया प्रपोजल सॉन्ग

अवॉर्ड शो के दौरान जैसे ही मलाइका अरोड़ा और मीका सिंह स्टेज पर पहुंचे, मीका ने तुरंत अपना सुपरहिट गाना “मुझसे शादी करोगी” गाना शुरू कर दिया. वहीं मलाइका भी मजेदार अंदाज में ना-ना का इशारा करती नजर आईं.

---विज्ञापन---

‘इतना अमीर बंदा नहीं मिलेगा’

गाना गाने के बाद मीका सिंह ने पूरी महफिल के सामने चुटकी लेते हुए मलाइका से कहा कि—”तुम्हें इतना अमीर बंदा नहीं मिलेगा, ये बाकी सब यहां गरीब हैं.” यह सुनकर पूरी ऑडियंस ठहाके लगाकर हंस पड़ी.

मलाइका ने लगाया प्यार से गले

मीका की इस हाजिरजवाबी और मस्ती पर मलाइका भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और उन्होंने हंसते-हंसते मीका सिंह को गले लगा लिया. इसके बाद मीका ने मलाइका के लिए भीड़ से जोर-जोर से तालियां बजवाईं.

सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शंस

दोनों की इस नोक-झोंक और बॉन्डिंग का वीडियो सामने आते ही फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ यूज़र्स ने लिखा कि “मीका भाई ने मजाक में ही सही, दिल की बात बोल दी”, तो वहीं कुछ ने मलाइका के एक्स-पार्टनर अर्जुन कपूर का नाम लेकर मजे लिए.

---विज्ञापन---

दोनों के करेंट रिलेशनशिप स्टेटस और वर्क फ्रंट

पर्सनल लाइफ की बात करें तो 49 साल के मीका सिंह फिलहाल सिंगल हैं, जबकि मलाइका अरोड़ा डायमंड बिजनेसमैन हर्ष मेहता को डेट करने को लेकर चर्चा में हैं. वर्क फ्रंट पर मीका अपने चार्टबस्टर गानों में बिजी हैं और मलाइका रियलिटी शोज की जज के तौर पर नजर आ रही हैं.

First published on: Oct 25, 2026 08:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो