Tanishaa Mukerji: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन और गॉर्जियस स्टार तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और बेबाक फैसलों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं. 48 की उम्र में भी सिंगल रह रहीं तनीषा ने सोसाइटी के प्रेशर में शादी करने के बजाय अपनी लाइफ अपनी शर्तों पर जीना पसंद किया है. हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान तनीषा ने अपने एग्स फ्रीज कराने (Egg Freezing) और मदरहुड को लेकर एक ऐसा स्टेटमेंट दिया है, जो हर जगह चर्चा में है.
एग्स फ्रीज कराने की वजह का किया खुलासा
‘अनफोल्डिंग ह्यूमन्स’ (Unfolding Humans) पॉडकास्ट में बात करते हुए तनीषा ने बताया कि उन्होंने एग्स फ्रीज कराने का फैसला इसलिए लिया ताकि उन पर जल्द से जल्द सही पार्टनर ढूंढने, शादी करने और मां बनने का कोई अनचाहा प्रेशर न रहे. यानी वो पर्सनल लाइफ में किसी भी तरह का प्रेशर नहीं चाहती है.
सिंगल मदरहुड और बच्चे की परवरिश पर सोच
तनीषा का मानना है कि बच्चे को बड़ा करने के लिए मेल और फीमेल दोनों की एनर्जी बहुत जरूरी होती है. उन्होंने साफ कहा कि जब तक उन्हें ऐसा पार्टनर नहीं मिल जाता जो उनके साथ मिलकर परवरिश की जिम्मेदारी उठाए, तब तक वह मां नहीं बनना चाहेंगी.
सोसाइटी के प्रेशर में नहीं करना चाहतीं बच्चा
एक्ट्रेस ने कहा कि सिर्फ इसलिए बच्चा पैदा करना कि यह एक सामाजिक नियम है, उनके लिए बहुत क्लिनिकल सोच होगी. हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि भविष्य में इन चीजों को लेकर उनकी सोच और नजरिया बदल भी सकता है.
अरमान कोहली संग अफेयर और ब्रेकअप
तनीषा के पास्ट रिलेशनशिप्स की बात करें तो साल 2013 में ‘बिग बॉस 7’ (Bigg Boss 7) के दौरान एक्टर अरमान कोहली संग उनका अफेयर काफी सुर्खियों में रहा था. हालांकि, विचार न मिलने के कारण 2014 में दोनों की राहें अलग हो गई थीं.
अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने की मिसाल
जबरदस्ती शादी करने के बजाय तनीषा का सिंगल रहना और अपनी फर्टिलिटी को लेकर बैकअप रखना कई महिलाओं के लिए एक मॉडर्न और इंस्पायरिंग सोच की तरह देखा जा रहा है.