Sai Pallavi: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ऐसे में फिल्म की स्टारकास्ट इसके प्रमोशन में बिजी हैं. हाल में ‘रामायण’ की टीम से रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंचे. इस दौरान अमिताभ बच्चन ने साई से उनके किरदार को लेकर सवाल पूछा और एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया कि ऑडियंस के साथ बिग बी भी इम्प्रेस हो गए. ये पूरा एपिसोड अभी प्रसारित नहीं हुआ है. मेकर्स ने नया प्रोमो डाला है, जो दर्शकों खूब पसंद आ रहा है.
माता सीता के किरदार पर क्या बोलीं साई पल्लवी?
शो के दौरान मिताभ बच्चन ने कलाकारों से पूछा कि जब उन्हें अपने-अपने किरदारों के लिए अप्रोच किया गया तो उनके मन में क्या विचार आया. इस सवाल का जवाब देते हुए साई पल्लवी ने बताया कि उन्होंने इस रोल को किसी कैलकुलेशन या सोच-विचार के साथ नहीं अपनाया, बल्कि इसे खुद को सिखाने का एक मौका माना.
जवाब सुन बिग बी भी हो गए इम्प्रेस
साई पल्लवी ने कहा, ‘इस बार मैं अपना दिमाग नहीं लगाना चाहती थी, जब भी मैं कोई किरदार निभाती हूं तो हमेशा सोचती हूं कि मैं उस किरदार को क्या दे सकती हूं, लेकिन ये पहली बार था जब मैंने सोचा माता सीता जैसा किरदार निभाने से मुझे क्या मिल सकता है? मुझे इससे क्या सीखने को मिलेगा? इसलिए, मैं इस पूरी प्रक्रिया को एकदम पारदर्शी रखना चाहती थी. मैं इसके बारे में कुछ भी पहले से सोचकर नहीं जाना चाहती थी. मैंने बस माता सीता से प्रार्थना की और आगे बढ़ गई.’
बता दें ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 का ये स्पेशल एपिसोड 29 और 30 अक्टूबर को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव पर प्रसारित होगा.
रामायण की स्टार कास्ट
बात करें फिल्म ‘रामायण’ की तो ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में शामिल हैं. वहीं हनुमान जी का किरदार सनी देओल, दशरथ के रूप में अरुण गोविल और कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता हैं.