Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

साउथ एक्टर अर्जुन सरजा की बेटी अंजना अर्जुन ने रचाई शादी, हिंदू-क्रिश्चियन रीति-रिवाज से किया विवाह, फोटोज

Anjana Arjun Wedding: साउथ एक्टर अर्जुन सरजा की छोटी बेटी अंजना अर्जुन ने शादी रचा ली है. अंजना ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड को अपना हमसफर चुना है.

Anjana Arjun marries longtime partner Isai
Anjana Arjun marries longtime partner Isai

Anjana Arjun Wedding: साउथ के मशहूर एक्टर अर्जुन सरजा की छोटी बेटी अंजना अर्जुन ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड इसाई से शादी कर ली है. दोनों 14 सालों से रिलेशनशिप में थे और अब दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की. कपल ने 19 अक्टूबर को हिंदू रीति-रिवाजों से और इसके बाद 20 अक्टूबर को ईसाई तौर-तरीके से भी शादी की. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अंजना ने तस्वीरें शेयर कर ये खुशखबरी सबसे शेयर की है.

अंजना अर्जुन ने रचाई शादी

अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अंजना अर्जुन ने लिखा, ‘हमेशा के लिए. 19.10.2026 #14yearslater.’ इस तस्वीरें में अंजना और उनके पति इसाई भारतीय परंपराओं के अनुसार शादी रचा रहे हैं. दूल्हा और दुल्हन पारंपरिक कपड़ों में नजर आए.

---विज्ञापन---

हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करने के बाद अर्जुन सरजा की छोटी बेटी अंजना अर्जुन ने ईसाई धर्म के तौर तरीके से भी शादी की. इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अंजना ने लिखा, ‘खैर, इतने लंबे इंतजार का फल मिल ही गया. 20.10.2026

बता दें अंजना अर्जुन और उनके पति इसाई 14 साल से रिलेशनशिप में हैं. कपल ने पिछले साल इटली के लेक कोमो में सगाई रचाई थी और अब दोनों ने शादी रचा ली है.

अर्जुन सरजा साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं. इस साल वो फिल्म ‘ब्लास्ट’ में नजर आए थे. उनकी बड़ी बेटी ऐश्वर्या अर्जुन एक एक्ट्रेस हैं, जबकि छोटी बेटी अंजना फिल्मों से दूर रही हैं और बिजनेस की दुनिया में अपना करियर बना रही हैं. अंजना की शादी से परिवार में खुशी का माहौल है. सोशल मीडिया पर कपल्स के साथ परिवार वालों भी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 25, 2026 10:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो