Rakhi Sawant On Converting To Islam: बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ और कंट्रोवर्सीज को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं. दो शादियां टूटने के बाद भी राखी का हर अंदाज इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाता है. अपनी दूसरी मैरिज के दौरान धर्म परिवर्तन करने को लेकर जब ट्रोल्स ने उन पर तीखे सवाल दागे, तो राखी ने इस पर खुलकर अपनी चुप्पी तोड़ी. आइए जानते हैं कि हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल करने पर राखी सावंत ने क्या करारा जवाब दिया है.
ट्रोलर्स के सवाल पर चुप्पी तोड़ी
सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे पूछा गया कि ‘हिंदू धर्म में क्या खराबी थी जो आपने धर्म बदल लिया?’ इस सीधे सवाल पर बिना झिझके राखी ने बेबाक अंदाज में जवाब दिया और ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया.
‘हिंदू धर्म में कोई खराबी नहीं’
राखी ने पैपराजी से कहा, “हिंदू धर्म में कभी कोई खराबी नहीं थी और न ही हो सकती है. मैंने मुस्लिम से शादी की थी, निकाह किया था और जब आप निकाह करते हैं तो इस्लाम कबूल करते हैं.” उन्होंने कहा कि वे खुद को काफी लकी मानती हैं कि उन्हें मक्का-मदीना जाने का बुलावा आया.
तलाक के बाद भी मानती हैं इस्लाम
आदिल खान दुर्रानी संग शादी टूटने के बावजूद राखी आज भी खुद को इस्लाम से जुड़ा हुआ मानती हैं. वे शिद्दत से अल्लाह में विश्वास रखती हैं और कई बार मक्का-मदीना उमराह करने भी जा चुकी हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किए थे.
आदिल संग हुआ था गंदा झगड़ा
राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी का सेपरेशन काफी विवादों में रहा था. दोनों ने एक-दूसरे पर सोशल मीडिया और मीडिया के सामने जमकर कीचड़ उछाला था. राखी ने आदिल पर मारपीट, धोखाधड़ी और पैसों की हेराफेरी जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद आदिल को जेल तक जाना पड़ा था.
दो शादियों के बाद अब हैं सिंगल
राखी सावंत की लव लाइफ हमेशा से काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. रितेश के बाद आदिल खान से भी रिश्ता खत्म होने के बाद अब राखी पूरी तरह से सिंगल हैं. हालांकि, वे अपने बोल्ड अंदाज और बेबाक बयानों के दम पर इंटरनेट पर फैंस का एंटरटेनमेंट करती रहती हैं.