Home/E24 News/Entertainment News Live: 'सूर्पणखा को गलत समझा गया…' रकुल प्रीत सिंह के इस बयान ने सबको चौंकाया!
Entertainment News Live: ‘सूर्पणखा को गलत समझा गया…’ रकुल प्रीत सिंह के इस बयान ने सबको चौंकाया!
Entertainment News Live: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. आज एक्ट्रेस अनन्या पांडे का जन्मदिन है.
Entertainment News Live: इस साल बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट का लेवल बहुत ही ज्यादा हाई है. मेकर्स भी ट्रेलर और नए गानों के साथ ऑडियंस के अंदर फिल्म को लेकर क्रियोसिटी बढ़ा रहे हैं. इसमें तो कोई शक नहीं कि फिल्म ‘रामायण’ इस साल की सबसे बड़ी रिलीज है. हाल ही में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का फिल्म में अपने किरदार को लेकर चौंकाने वाला बयान सामने आया है. मालूम हो कि रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म में सूर्पणखा का किरदार निभाया है. चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है.
सूर्पणखा एक बहुत ही गलत समझा गया किरदार…
न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में रकुल प्रीत ने फिल्म ‘रामायण’ में अपने किरदार सूर्पणखा को लेकर बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि कुछ बातें बहुत एक्साइटिंग थीं. पहली, यह दुनिया के सामने इंडिया का रिप्रेजेंटेशन है. हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई दुनिया की पहली ग्लोबल फिल्म में दिखाई गई. दूसरी, सूर्पणखा एक बहुत ही गलत समझा गया और लेयर्ड कैरेक्टर है. वही वजह थी कि सबसे पहले युद्ध हुआ. इसलिए कई शेड्स वाले किसी इंसान का रोल करना वाकई दिलचस्प रहा है.’
---विज्ञापन---
VIDEO | "It’s India’s representation to the world," says actor Rakul Preet Singh on playing Shurpanakha in ‘Ramayana’
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/jNf6x4tMji
इससे पहले, रकुल प्रीत ने अपने X अकाउंट पर एक नोट के साथ एक फैन लेटर रीपोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘इस खूबसूरत लेटर के लिए धन्यवाद. जिस बात ने मुझे सूर्पणखा के लिए हां कहने पर मजबूर किया, वही बात थी जिसका आपने जिक्र किया. उसकी कॉम्प्लेक्सिटी. इतिहास अक्सर उसे एक पल के लिए याद करता है, लेकिन उसकी कहानी में और भी बहुत कुछ है. एक एक्टर के तौर पर, जो रोल सोच को चैलेंज करते हैं, वे सबसे एक्साइटिंग होते हैं. मुझे उम्मीद है कि जब रामायण आएगी तो ऑडियंस उसे खुले दिमाग से देखेगी.’
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.60 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने भारत में अब तक कुल 31.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने 7 दिन में अब तक दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 46.28 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.
13:35 (IST) 30 Oct 2026
Entertainment News Live: अनन्या पांडे का जन्मदिन आज
आज एक्ट्रेस अनन्या पांडे का जन्मदिन है. अनन्या पांडे एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं. अनन्या ने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2019 में आई फिल्मों 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और 'पति पत्नी और वो' से की थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल एक्टर डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया. इसके बाद उन्होंने कई और हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें 'गहराइयां', 'ड्रीम गर्ल 2', 'केसरी: चैप्टर 2' और 'चांद मेरा दिल' जैसी फिल्में शामिल हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.