टीवी के चर्चित कपल अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की लव स्टोरी अब खत्म हो चुकी है। दोनों के ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर लगातार तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस बीच उनके रिश्ते में तीसरे शख्स की एंट्री की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर रिशिता कोठारी का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, इन दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल, ईशा ने जब अविनाश को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया, तभी से दोनों के अलग होने की खबरें चर्चा में आ गईं। इसी बीच ईशा के भाई रुद्राक्ष ने अविनाश के साथ व्हाट्सऐप चैट शेयर की, जिसमें एक्टर अपनी गलती स्वीकार करते हुए ईशा और उनके परिवार से माफी मांगते नजर आए। अविनाश ने साफ कहा कि इस रिश्ते के टूटने का जिम्मेदार अगर किसी को ठहराना है, तो वह खुद हैं। वहीं, रिशिता के रूमर्ड बॉयफ्रेंड मृदुल मीणा लगातार उनका बचाव कर रहे हैं। अब नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अविनाश ने रिशिता और मृदुल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। ऐसे में ब्रेकअप के बाद इस पूरे मामले ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
---विज्ञापन---
क्या Avinash Mishra-Eisha Singh के बीच आया कोई तीसरा? कौन है रिश्ता टूटने की वजह? पहचान आई सामने!
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का ब्रेकअप लगातार सुर्खियों में है। ईशा के भाई रुद्राक्ष ने अविनाश की व्हाट्सऐप चैट शेयर की, जिसमें एक्टर ने अपनी गलती मानते हुए ईशा और उनके परिवार से माफी मांगी। वहीं, रिशिता कोठारी का नाम भी इस विवाद से जुड़ रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, अविनाश ने रिशिता और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड मृदुल मीणा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
---विज्ञापन---
First published on: Nov 24, 2026 04:29 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola