Wednesday, 9 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: दूर रहकर भी प्रियंका की लाडली ने निभाया बहन का फर्ज, कजिन भाई नीर के लिए अमेरिका से भेजी पहली राखी

Entertainment News Live: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने दूर रहकर भी अपने बहन होने का फर्ज निभाया और अमेरिका से नीर के पहले रक्षाबंधन बंधन पर राखी भेजी है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में है, इस बार प्रियंका अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, हाल ही में रक्षाबंधन के खास मौके पर प्रियंका और निक जोनास की बेटी मालती ने अपने छोटे कजिन भाई नीर को उसकी पहली राखी भेजी है. बता दें कि नीर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा के बेटे हैं. मालती ने दूर रहकर भी अपने बहन होने का फर्ज निभाया और अमेरिका से नीर के पहले रक्षाबंधन पर राखी भेजी. जिसे उनके नन्हे भाई ने हाथ में भी पहन लिया.

मालती ने निभाया बहन का फर्ज

एक्ट्रेस परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे नीर के पहले रक्षाबंधन की एक तस्वीर शेयर की, जो फैंस के बीच देखते ही देखते वायरल हो गई. इस तस्वीर में नन्हे नीर का छोटा हाथ दिख रहा है, जिसकी कलाई पर एक प्यारी सी विंटेज कार के डिजाइन वाली राखी बंधी हुई है. इस फोटो के साथ उन्होंने एक शानदार कैप्शन भी लिखा, ‘मेरी पहली राखी के लिए धन्यवाद मालती दीदी! ढेर सारा प्यार, नीर.’ वहीं, प्रियंका ने परिणीति की स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर दोबारा शेयर करते हुए लिखा, ‘दीदी तुम्हें बहुत प्यार करती हैं, बेबी नीर.’

---विज्ञापन---

राजकुमार राव का जन्मदिन आज

इसके अलावा, आज बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव का जन्मदिन हैं. ‘स्त्री’, ‘अलीगढ़’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘काई पो चे!’ और ‘लुडो’ जैसी हिट फिल्में देने वाले एक्टर राजकुमार राव आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. राजकुमार राव ने साल 2010 में आई हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उनकी फिल्म ‘ रागिनी एमएमएस’ रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे नहीं देखा और लगातार एक से बढ़कर एक फिल्में दीं. राजकुमार ने 15 नवंबर 2021 को अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी कर ली. यह कपल 15 नवंबर 2025 को एक बेटी के माता-पिता बना.

फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में 214.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. भारत की कमाई में गिरावट का सामना करने के बावजूद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 285.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

23:09 (IST) 31 Aug 2026
Entertainment Live News: नेपाल-चीन बॉर्डर पर मानसी पारेख ने झेला खौफनाक मंजर

Manasi Parekh Returns to Mumbai: कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नेपाल-चीन बॉर्डर पर आई बाढ़ और लैंडस्लाइड में फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख सुरक्षित मुंबई लौट आई हैं. एयरपोर्ट पहुंचते ही अपनी मासूम बेटी से लिपटकर रो पड़ीं एक्ट्रेस ने अपना खौफनाक अनुभव साझा किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

21:33 (IST) 31 Aug 2026
Entertainment Live News: अर्चना पूरन सिंह के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में जाने पर भड़के सुनील पाल

Sunil Pal Criticises Archana Puran Singh: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में अर्चना पूरन सिंह के शामिल होने पर कॉमेडियन सुनील पाल भड़क गए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उन्होंने अर्चना के शो में जाने और परिवार पर बने जोक्स को लेकर अपनी नाराजगी जताई है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

20:42 (IST) 31 Aug 2026
Entertainment Live News: ‘रेस 4’ की कास्टिंग पर प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने दिया रिएक्शन

अपकमिंग फिल्म ‘रेस 4’ की कास्टिंग को लेकर तरह-तरह कोई खबरें सामने आ रही हैं. कई रिपोर्ट्स में सामने आया कि आमिर खान इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं. वहीं अब फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने इन खबरों पर सफाई दी है.

https://www.instagram.com/p/Dcs9JovDr8L/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=NTc4MTIwNjQ2YQ==

20:30 (IST) 31 Aug 2026
Entertainment Live News: 'टॉक्सिक' ने 6वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Toxic Box Office Collection Day 6: 'केजीएफ' फेम यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 6वें दिन भी फिल्म की शानदार रफ्तार जारी रही और इसने भारत में 219 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन कर लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

20:05 (IST) 31 Aug 2026
Entertainment Live News: ’दायरा’ ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बीच करीना कपूर को आया गुस्सा

करीना कपूर और साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' का ट्रेलर सामने आ गया है. मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया, जहां करीना भी शामिल हुईं. यहां एक्ट्रेस को पैपराजी पर गुस्सा आ गया.

https://www.instagram.com/reel/Dcslm9uNldE/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=NTc4MTIwNjQ2YQ==

15:53 (IST) 31 Aug 2026
Entertainment Live News: 'बंटवारा 1947' फ्लॉप के बाद सनी देओल की नई फिल्म का हुआ ऐलान

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म बटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद राजकुमार संतोषी ने बताया कि वो सनी देओल के साथ एक नई मूवी बनाने वाले हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

15:25 (IST) 31 Aug 2026
Entertainment Live News: इंटीमेट सींस में बहक जाते हैं एक्टर-एक्ट्रेस, अन्नु कपूर ने खोली बॉलीवुड की पोल

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अनु कपूर ने हालिया एक पॉडकास्ट में फिल्म इंडस्ट्री में इंटीमेट सीन्स को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने दावा किया कि कई बार एक्टर्स डायरेक्टर के ‘कट’ बोलने के बाद भी नहीं रुकते और कुछ लोग ऐसी परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:20 (IST) 31 Aug 2026
Entertainment News Live: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म 'दायरा' का ट्रेलर रिलीज

फिल्म 'दायरा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे.

https://www.instagram.com/reel/Dcsfd7BIRq5/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=MzRlODBiNWFlZA==

12:21 (IST) 31 Aug 2026
Entertainment News Live: ‘मैं वापस आऊंगा’ की ये हसीना 40 की उम्र में बनेंगी मां

टीवी और फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस कश्मीरा ईरानी ने फैंस के साथ अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर की है. एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं. कश्मीरा ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. 40 साल की उम्र में वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं. उनकी इस गुड न्यूज के सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं. पढ़ें पूरी खबर...

12:21 (IST) 31 Aug 2026
Entertainment Live News: हिमांशी को प्रताड़ित करने के दावों पर असीम ने भाव्या के खिलाफ लिया लीगल एक्शन

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के विवाद के बीच अब मामला कानूनी मोड़ ले चुका है. हिमांशी से जुड़े कथित आरोपों को लेकर भाव्या सिंह द्वारा किए गए दावों पर आसिम ने उन्हें सीज़ एंड डिसिस्ट लीगल नोटिस भेजा है. नोटिस में आरोपों को झूठा बताते हुए विवादित कंटेंट हटाने और ऐसे बयान दोबारा न देने की मांग की गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:20 (IST) 31 Aug 2026
Entertainment News Live: ‘मिर्जापुर’ से ‘गांधारी’तक, सितंबर में ये 8 फिल्में होंगी रिलीज

फिल्मों के शौकीनों लोगों के लिए सितंबर बेहद खास होने वाला है. इस महीने सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. जिसमें एक्शन, क्राइम, कॉमेडी और थ्रिलर का भरपूर डोज मिलेगा. आइए नजर डालते हैं सितंबर की रिलीज पर. पढ़ें पूरी खबर...

12:19 (IST) 31 Aug 2026
Entertainment News Live: ‘राका’ में अल्लू अर्जुन का ट्रिपल रोल, दीपिका-रश्मिका समेत इन 7 हसीनाओं की होगी एंट्री

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. 'पुष्पा' की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन अब डायरेक्टर एटली के साथ बड़े बजट की साइंस फिक्शन एक्शन ड्रामा फिल्म 'राका' में नजर आने वाले हैं. मेकर्स फिल्म को लेकर एक के बाद एक कई अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म को लेकर सबसे बड़ा अपडेट अल्लू अर्जुन के किरदार को लेकर सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर...

11:08 (IST) 31 Aug 2026
Entertainment Live News: दूर रहकर भी प्रियंका की लाडली ने निभाया बहन का फर्ज

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने दूर रहकर भी अपने बहन होने का फर्ज निभाया और अमेरिका से नीर के पहले रक्षाबंधन बंधन पर राखी भेजी है. एक्ट्रेस परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे नीर के पहले रक्षाबंधन की एक तस्वीर शेयर की. इस फोटो के साथ उन्होंने एक शानदार कैप्शन भी लिखा, ‘मेरी पहली राखी के लिए धन्यवाद मालती दीदी! ढेर सारा प्यार, नीर.’

10:42 (IST) 31 Aug 2026
Entertainment Live News: ब्रेन स्ट्रोक के बाद इस एक्टर की हो गई थी ऐसी हालत, खुद किया डरा देने वाला खुलासा

राहुल रॉय ने हाल ही में अपने ब्रेन स्ट्रोक को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि जब ब्रेन स्ट्रोक हुआ था तो वह दिन में 8-8 गोलियां खाते थे. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Aug 31, 2026 10:27 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola