Friday, 18 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘तलाक’ के 6 साल बाद एक्ट्रेस को फिर मिला प्यार! “रिश्ता पक्का समझे…”! फैंस ने दिया तगड़ा रिएक्शन !

कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पराशर के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है और उनकी तस्वीरों और बॉन्डिंग को देखकर फैंस लगातार उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाते रहे हैं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 18, 2026 18:04
Share :
Konkona Sen Sharma

कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पराशर के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है और उनकी तस्वीरों और बॉन्डिंग को देखकर फैंस लगातार उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाते रहे हैं। अब अमोल पराशर के जन्मदिन पर कोंकणा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस उनके रिश्ते का ‘हार्ड लॉन्च’ बता रहे हैं। दरअसल, 17 सितंबर को अमोल पराशर का जन्मदिन था। इस खास मौके पर कोंकणा ने इंस्टाग्राम पर अमोल के साथ एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में दोनों की शानदार केमिस्ट्री और दोस्ताना नोकझोंक देखने को मिल रही है। कोंकणा अमोल का जन्मदिन खास बनाने के लिए अलग-अलग आइडिया देती नजर आती हैं, लेकिन अमोल हर आइडिया को रिजेक्ट कर देते हैं। दोनों की ये मस्ती देखकर फैंस भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। वीडियो के साथ कोंकणा ने लिखा, ‘जब उसका जन्मदिन हो लेकिन वो कुछ भी नहीं करना चाहता हो।’ इसके बाद उन्होंने अमोल को ‘HBD AP’ लिखकर बर्थडे विश किया। पोस्ट सामने आते ही कमेंट सेक्शन में फैंस ने दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल और प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई यूजर्स ने इसे ‘हार्ड लॉन्च’ बताया, जबकि कुछ ने दोनों की डेटिंग की अफवाहों को सच मान लिया। हालांकि, कोंकणा और अमोल ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दोनों के लिंक-अप की खबरें 2025 से चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों अमोल की वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की स्क्रीनिंग में भी साथ नजर आए थे। इससे पहले दोनों 2019 की फिल्म ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ में साथ काम कर चुके हैं।

First published on: Sep 18, 2026 06:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola