बॉलीवुड के ‘बैडमैन’ यानी गुलशन ग्रोवर ने अपनी दमदार एक्टिंग और विलेन के किरदारों से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके गुलशन ग्रोवर की प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार रही, उनकी पर्सनल लाइफ में उतने ही उतार-चढ़ाव देखने को मिले। गुलशन ग्रोवर ने करीब पांच साल के अंदर दो शादियां कीं, लेकिन दोनों रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं चल पाए। उनकी पहली शादी साल 1998 में फिलोमिना ग्रोवर से हुई थी। दोनों का एक बेटा संजय ग्रोवर है। हालांकि, शादी के करीब तीन साल बाद 2001 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2002 में गुलशन ने कशिश ग्रोवर से दूसरी शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और दोनों अलग हो गए। वहीं, एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उनका सफर भी काफी संघर्षपूर्ण रहा। बचपन से ही एक्टिंग में दिलचस्पी रखने वाले गुलशन स्कूल के दिनों में रामलीला में हिस्सा लेते थे और कॉलेज के दौरान थिएटर किया। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। वह सुबह अमीर लोगों के घर जाकर डिटर्जेंट पाउडर और फिनाइल की गोलियां बेचते थे, ताकि अपनी पढ़ाई का खर्च उठा सकें। बाद में उन्होंने रोशन तनेजा स्कूल ऑफ एक्टिंग से ट्रेनिंग ली और दूसरों को एक्टिंग सिखाकर अपना खर्च चलाया। उन्होंने संजय दत्त, सनी देओल, टीना मुनीम और कुमार गौरव जैसे कलाकारों को भी एक्टिंग की बारीकियां सिखाईं। साल 1980 में ‘हम पांच’ से डेब्यू करने के बाद 1981 की ‘रॉकी’ से उन्हें पहचान मिली। ‘राम लखन’ के केसरिया विलायती और ‘बैडमैन’ किरदार ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।
---विज्ञापन---
5 साल में 2 शादियां! 14 फेरे लेने के बाद भी नहीं बसा घर, अब अकेले ज़िंदगी काट रहा बॉलीवुड का विलेन
बॉलीवुड के ‘बैडमैन’ यानी गुलशन ग्रोवर ने अपनी दमदार एक्टिंग और विलेन के किरदारों से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके गुलशन ग्रोवर की प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार रही, उनकी पर्सनल लाइफ में उतने ही उतार-चढ़ाव देखने को मिले।
First published on: Sep 21, 2026 05:08 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola