Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हुआ नाम

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'राका' ने रिलीज से पहले ही एक ऐसा कारनामा कर दिया है. जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है.

allu arjun raaka
अल्लू अर्जुन की 'राका' का 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में नाम दर्ज

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ के बाद अल्लू अर्जुन एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं. फिल्म के डायरेक्टर एटली हैं और इसे बेहद बड़े बजट में बनाया जा रहा है. रिलीज में अभी काफी वक्त बाकी है, लेकिन फिल्म ने उससे पहले ही एक ऐसा कारनामा कर दिया है. जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में ‘राका’ का नाम दर्ज

दरअसल, ‘राका’ ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है. फिल्म ने रियल टाइम में एक साथ सबसे ज्यादा 37 कलाकारों के मोशन कैप्चर का रिकॉर्ड बनाया है. इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर एक और खास पहचान दिलाई है.

---विज्ञापन---

कैसे बना ‘राका’ के नाम रिकॉर्ड?

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने 21 सितंबर को सोशल मीडिया पर इस खास उपलब्धि की जानकारी शेयर की. पोस्ट में बताया गया कि ‘राका’ ने रियल टाइम में 37 कलाकारों के मोशन कैप्चर के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

इंडियन सिनेमा के लिए बड़ी जीत

सन पिक्चर्स ने इस उपलब्धि को इंडियन सिनेमा के लिए बड़ी जीत बताया. पोस्ट के साथ अल्लू अर्जुन और एटली की तस्वीरें भी शेयर की गईं, जिसमें दोनों गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट लेते हुए नजर आए.

फरवरी में बना था रिकॉर्ड

बताया गया है कि यह रिकॉर्ड फरवरी 2026 में बनाया गया था. हालांकि, इसका ऑफिशियल सर्टिफिकेट 15 सितंबर 2026 को दिया गया. एक खास कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सीनियर एडजुडिकेटर स्वप्निल डांगरिकर ने अल्लू अर्जुन और एटली को यह सर्टिफिकेट सौंपा.

अल्लू अर्जुन ने जताई खुशी

फिल्म के नाम यह उपलब्धि जुड़ने पर अल्लू अर्जुन ने भी खुशी जाहिर की. उन्होंने इसे एक असाधारण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह ग्लोबल लेवल पर सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ाने वाला पल है.

---विज्ञापन---

1000 करोड़ के बजट में बन रही है फिल्म

‘राका’ को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके बड़े स्केल और बजट की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म करीब 1000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है और इसे दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. फिल्म के पहले पार्ट के दिसंबर 2027 में रिलीज होने की संभावना है. अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी. ऐसे में गिनीज रिकॉर्ड के बाद अब फैंस की नजर फिल्म की रिलीज और इसके अगले अपडेट पर टिकी है.

First published on: Sep 22, 2026 02:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola