Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

इंटीमेट सींस में बहक जाते हैं एक्टर-एक्ट्रेस, अन्नु कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री के खोले सीक्रेट्स, बोले-‘फायदा उठाते हैं…’

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अनु कपूर ने हालिया एक पॉडकास्ट में फिल्म इंडस्ट्री में इंटीमेट सीन्स को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने दावा किया कि कई बार एक्टर्स डायरेक्टर के ‘कट’ बोलने के बाद भी नहीं रुकते और कुछ लोग ऐसी परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं.

Annu Kapoor
Annu Kapoor

अन्नू कपूर बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं, जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वह अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं. इतना ही नहीं, वह कई बार अपने बयानों के कारण विवादों में भी घिर जाते हैं. वहीं, हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है. उन्होंने इंडस्ट्री में होने वाले इंटीमेट सीन्स को लेकर पोल खोली है.

अन्नू कपूर ने खोली बॉलीवुड की पोल

दरअसल, अन्नू कपूर हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में इंटीमेट सीन्स को लेकर पोल खोली और बताया कि कई दफा एक्टर-एक्ट्रेस बहक जाते हैं और कट बोलने के बाद भी रुकते नहीं हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि एक्टर्स कई बार इंटीमेट सीन्स की आड़ में स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करते थे. इस बीच उन्होंने एक घटना का भी जिक्र किया, जिसके कारण एक एक्ट्रेस काफी डर गई थीं और दो दिनों तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली थीं.

---विज्ञापन---

डायरेक्टर के कट के बाद भी नहीं रुकते एक्टर्स

अन्नू कपूर ने कहा, “मैंने देखा है कि इंटीमेट सीन्स में कुछ स्टार्स एक्साइटेड हो जाते हैं और फिर वो डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी नहीं रुकते हैं. कई लोग ऐसी सिचुएशन का फायदा उठाते हैं, लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं किया.”

सहम गई थी एक्ट्रेस

अन्नू कपूर ने इस दौरान एक घटना का भी जिक्र किया, जिसमें एक एक्टर ने इंटीमेट सीन के दौरान डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी एक्ट्रेस को नहीं छोड़ा था. इस कारण वह एक्ट्रेस सहम गई थीं और दो दिनों तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली थीं. उन्होंने कहा, “हमारे समय में कोई इंटीमेसी कोच नहीं होते थे. ऐसे कई मौके आते थे, जब लोग रिहर्सल के दौरान स्थिति का फायदा उठा लेते थे. लेकिन मैं अपनी को-एक्ट्रेस से हाल-चाल पूछता था कि क्या आप ठीक हैं?”

---विज्ञापन---

अन्नू कपूर वर्क फ्रंट

काम को लेकर बात करें तो अन्नू कपूर हाल ही में फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ में नजर आए थे, जो कि जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह शॉर्ट फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स कॉल 1930’ में भी दिखाई दिए थे.

यह भी पढ़ें- ‘किसको लिया है माता सीता के रूप में…’, Ramayana में साई पल्लवी की कास्टिंग पर अन्नू कपूर ने उठाए सवाल

---विज्ञापन---
First published on: Aug 31, 2026 02:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola