एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, बिहार शरीफ में एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन के दौरान उनकी कार पर पथराव हो गया, जिसके बाद मौके पर हालात बिगड़ गए। काजल के पहुंचने की खबर मिलते ही उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस शोरूम के बाहर जमा हो गए। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि स्थिति संभालना मुश्किल हो गया। इसी दौरान कुछ लोग उनकी लग्जरी फॉर्च्यूनर कार के पीछे दौड़ने लगे और कार पर पत्थर फेंके गए, जिससे उसके कई शीशे टूट गए। गनीमत रही कि पथराव के वक्त काजल कार में मौजूद नहीं थीं, हालांकि उनके कुछ सहयोगी अंदर मौजूद थे। हालात बिगड़ने के बाद पुलिस और बाउंसर्स की मदद से काजल को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले बेसमेंट में ले जाया गया और फिर सुरक्षित तरीके से वहां से निकाला गया। भीड़ ने उनकी कार का पीछा भी किया। बढ़ती भीड़ को देखते हुए शोरूम के साथ आयोजित होने वाला कल्चरल प्रोग्राम भी कैंसिल कर दिया गया। वहीं, लहेरी पुलिस स्टेशन के चीफ रणजीत रजक ने बताया कि पुलिस को कार्यक्रम का इन्विटेशन कार्ड दिया गया था, लेकिन आयोजन के लिए कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था। घटना के बाद काजल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी हेल्थ अपडेट दी और बताया कि वह और उनकी पूरी टीम ठीक हैं। वर्कफ्रंट पर काजल जल्द ही ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आ सकती हैं।
---विज्ञापन---
मशहूर एक्ट्रेस की कार पर हुआ हमला ! हादसे की तस्वीरें तगड़ी वायरल ! खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, बिहार शरीफ में एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन के दौरान उनकी कार पर पथराव हो गया, जिसके बाद मौके पर हालात बिगड़ गए। काजल के पहुंचने की खबर मिलते ही उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस शोरूम के बाहर जमा हो गए।
First published on: Sep 20, 2026 06:26 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola