Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बंटवारा 1947’ के बाद सनी देओल की नई फिल्म का ऐलान, फिर दिखेगा ‘घातक’ वाला अंदाज

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म बटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद राजकुमार संतोषी ने बताया कि वो सनी देओल के साथ एक नई मूवी बनाने वाले हैं.

Sunny Deol
इस फिल्म में नजर आएंगे सनी देओल

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी सनी देओल, प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म ‘बटवारा 1947’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई है. बड़े बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही है. हालांकि इस मूवी के फ्लॉप होने के बाद भी राजकुमार संतोषी और सनी देओल ने अपनी एक नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. दोनों की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है.

दरअसल, राजकुमार संतोषी ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान करते हुए बताया कि वो सनी देओल के साथ फिल्म ‘घातक घुस के मारेगा’ में काम करेंगे. इस फिल्म को लेकर उन्होंने अपडेट शेयर किया है.

---विज्ञापन---

सनी देओल संग इस फिल्म में काम करेंगे राजकुमार संतोषी

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए राजकुमार संतोषी ने कहा, “सनी और मैं कुछ कहानियों पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इसका ऐलान करेंगे. फिल्म में भरपूर एक्शन है. इसका नाम ‘घातक घुस के मारेगा’ है. ये घातक की अगली कड़ी नहीं है. लेकिन इसमें किरदार वही है और वो बनारस का ही रहने वाला है. सनी के फैंस बहुत खुश होंगे, क्योंकि इस नई फिल्म में एक्शन, दमदार डायलॉग और भावनाएं हैं. इसके अलावा सनी के साथ दो तीन और कहानियां भी विचाराधीन है. जैसे एक फिल्म में सनी अमेरिका में रहने वाले एक सरदार की भूमिका निभा रहे हैं. ये भी एक एक्शन ड्रामा फिल्म है.”

जाट 2 को लेकर बोले राजकुमार संतोषी

इस बीच उन्होंने जाट को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि जाट 2 का डायरेक्शन वो नहीं करेंगे. राजकुमार संतोषी ने कहा, “मैंने इसके लिए मना कर दिया, क्योंकि मैं सिर्फ एक पार्ट वाली फिल्म बनाने में विश्वास रखता हूं. ” बता दें कि 2025 की जाट फिल्म का डायरेक्शन गोपीचंद मालिनेनी ने किया था. फिल्म में रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार नजर आए थे.

---विज्ञापन---

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं सनी देओल और राजकुमार संतोषी

बता दें कि राजकुमार संतोषी और सनी देओल तमाम फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. दोनों ने घायल, घातक, दामिनी, गदर, गदर 2, जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है. घातक साल 1996 में आई थी, जिसमें मीनाक्षी शेषाद्री, अमरीश पुरी जैसे कलाकार नजर आए थे.

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों फ्लॉप हुई सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’? फिल्म की लीड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने बताया कारण

---विज्ञापन---
First published on: Aug 31, 2026 03:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola