बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी हेल्थ, दर्दनाक पीरियड्स और मदरहुड को लेकर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि करीब 14 साल की उम्र से ही उन्हें PCOS की वजह से प्रेग्नेंसी में दिक्कत आने की बातें सुनने को मिलती थीं। इन बातों ने उनके मन में मां बनने को लेकर डर पैदा कर दिया था। श्रुति ने बताया कि उन्हें हमेशा कहा जाता था कि PCOS की वजह से कंसीव करना मुश्किल हो सकता है। इसी डर के कारण वह डॉक्टर से इस बारे में बात करने से भी घबराती थीं। हालांकि, बाद में एक गाइनकोलॉजिस्ट से मुलाकात के बाद उनका नजरिया बदल गया। डॉक्टर ने उन्हें एग फ्रीजिंग और एडॉप्शन जैसे विकल्पों के बारे में समझाया। एक्ट्रेस के मुताबिक, एग फ्रीजिंग आसान प्रक्रिया नहीं है और इसमें मानसिक, शारीरिक और आर्थिक चुनौतियां हो सकती हैं। हालांकि, डॉक्टर की बातचीत से उन्हें यह समझ आया कि जब भी वह मां बनने के लिए तैयार होंगी, उनके पास कई विकल्प मौजूद होंगे। श्रुति ने साफ कहा कि वह एडॉप्शन के लिए भी तैयार हैं और सच में मां बनना चाहती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने दर्दनाक पीरियड्स का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 14 साल की उम्र से उन्हें तेज दर्द और उल्टी होती थी और कई बार अस्पताल भी जाना पड़ता था।
---विज्ञापन---
40 की उम्र में मां बनने को तड़पी एक्ट्रेस ! 14 साल के डर के बाद खुद बताया सारा सच! जानिए सबकुछ
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी हेल्थ, दर्दनाक पीरियड्स और मदरहुड को लेकर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि करीब 14 साल की उम्र से ही उन्हें PCOS की वजह से प्रेग्नेंसी में दिक्कत आने की बातें सुनने को मिलती थीं।
First published on: Sep 19, 2026 04:33 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola