Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

कैंसर इलाज के बीच काम को तरस रहीं दीपिका कक्कड़? एक्ट्रेस का छलका दर्द

Dipika Kakar About Acting Comeback: लिवर कैंसर का इलाज करवा रहीं दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब के साथ एक म्यूजिक वीडियो से कमबैक किया है. हालांकि एक्ट्रेस ने निराश होकर साफ कर दिया कि अपनी मेडिकल कंडीशन की वजह से वे टीवी सीरियल्स में वापसी नहीं कर सकती हैं.

dipika kakar React on comeback on tv
dipika kakar React on comeback on tv

Dipika Kakar About Acting Comeback: ‘ससुराल सिमर का’ फेम पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस ‘दीपिका कक्कड़’ (Dipika Kakar) एक लंबे अरसे के बाद आखिरकार कैमरे के सामने वापसी कर चुकी हैं. पिछले डेढ़ साल से लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रहीं दीपिका ने हाल ही में अपने एक्टिंग कमबैक पर दिल खोलकर बात की है. हालांकि, कैंसर के इलाज के बीच दीपिका का दर्द भी झलका है, जब उन्होंने साफ किया कि वे फिलहाल टीवी सीरियल्स में वापसी नहीं कर सकती हैं.

म्यूजिक वीडियो से किया कमबैक

टीवी की ‘सिमर’ यानी दीपिका कक्कड़ को काफी समय बाद स्क्रीन पर देखने का फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है. दीपिका अपने पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के साथ एक नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं. इस कमबैक की खबर सामने आते ही फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई और सभी दीपिका के इस नए प्रोजेक्ट को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.

---विज्ञापन---

‘एक दिन का शूट था इसलिए मैनेज हो गया’

टीवी स्क्रीन पर वापसी को लेकर दीपिका ने बताया कि यह म्यूजिक वीडियो सिर्फ एक दिन का शूट था, इसलिए वे इसे आसानी से मैनेज कर पाईं. सुबह उठकर शूटिंग पर जाना और काम खत्म करके घर लौटना उनके लिए कम्फर्टेबल था, क्योंकि इसमें ज्यादा दिनों की मेहनत या हैक्टिक शेड्यूल शामिल नहीं था.

‘इस हालत में मुझे कौन कास्ट करेगा?’

कैंसर के इलाज के बीच दीपिका काफी निराश और मायूस भी नजर आईं. उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि अभी उनकी जो हेल्थ कंडीशन है, उसमें रोज-रोज सेट पर जाकर घंटों काम करना पॉसिबल ही नहीं है. दीपिका ने भावुक होकर कहा कि उनका कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा है और साइड इफेक्ट्स होना लाजमी है, ऐसे में उन्हें सीरियल्स में कौन ही कास्ट करेगा?

---विज्ञापन---

टीवी पर वापसी से किया साफ इंकार

फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि शायद दीपिका अब टीवी पर डेली सोप्स करती नजर आएंगी, लेकिन एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि वे टीवी पर वापसी नहीं कर रही हैं. दीपिका ने खुद को समझाते हुए कहा कि वे प्रैक्टिकल सिचुएशन समझती हैं और इलाज के साथ फुल-टाइम टीवी सीरियल्स में काम करना उनके लिए प्रैक्टिकली पॉसिबल नहीं है.

डेढ़ साल से लिवर कैंसर से जंग

आपको बता दें कि पिछले साल दीपिका ने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को अपनी बीमारी का खुलासा किया था. वे पिछले डेढ़ साल से लिवर कैंसर से जूझ रही हैं और इलाज के भारी साइड इफेक्ट्स भी झेल रही हैं. मुश्किल वक्त में भी दीपिका और शोएब लगातार अपने व्लॉग्स (Vlogs) के जरिए फैंस के साथ अपनी लाइफ की हर अपडेट शेयर करते रहते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 22, 2026 11:20 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola