Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल, बोले- ऐसी क्या थी मजबूरी

Sunil Pal Criticises Archana Puran Singh: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में अर्चना पूरन सिंह के शामिल होने पर कॉमेडियन सुनील पाल भड़क गए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उन्होंने अर्चना के शो में जाने और परिवार पर बने जोक्स को लेकर अपनी नाराजगी जताई है.

sunil pal criticises archana puran singh
sunil pal criticises archana puran singh

Sunil Pal Criticises Archana Puran Singh: समय रैना का मशहूर कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ अक्सर अपने कंटेंट और मेहमानों की वजह से चर्चा में बना रहता है. हाल ही में इस शो में द ग्रेट इंडियन कपिल शो की जज और जानी-मानी एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने शिरकत की थी. हालांकि, शो में उनकी मौजूदगी कई लोगों को पसंद नहीं आई, जिनमें कॉमेडियन सुनील पाल भी शामिल हैं. सुनील पाल ने एक वीडियो जारी कर अर्चना पूरन सिंह के शो में जाने पर सख्त नाराजगी जाहिर की है और उनके इस फैसले पर सवाल उठाए हैं.

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में जाने पर जताया ऐतराज

सुनील पाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अर्चना पूरन सिंह की तीखी आलोचना की है. उन्होंने सवाल उठाया कि एक इतनी सीनियर और सम्मानित कलाकार होने के बावजूद उन्हें समय रैना के शो में जाने की क्या मजबूरी आ पड़ी थी. सुनील ने कहा कि अर्चना का इस तरह के शो में जाना उनके फैंस को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा.

---विज्ञापन---

परिवार और पति के अपमान पर जाहिर किया दुख

शो के दौरान अर्चना पूरन सिंह के परिवार और उनके पति पर किए गए जोक्स पर सुनील पाल ने गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि शो में अर्चना के बच्चों और पति का मजाक उड़ाया गया, जो बेहद शर्मनाक था. एक प्रशंसक के नाते वह अर्चना और उनके परिवार का यह अपमान सहन नहीं कर सके.

पैसे और काम की कमी न होने का दिया हवाला

सुनील पाल ने अर्चना पूरन सिंह को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से उनके पास नाम, काम और पैसे की कोई कमी नहीं है. वह चारों तरफ से सम्मानजनक काम और पैसा कमा रही हैं. ऐसे में उन्हें यह तय करने का हक है कि उन्हें किस मंच पर जाना चाहिए और कहां अपनी गरिमा बनाए रखनी चाहिए.

---विज्ञापन---

पैसे या प्रलोभन के लिए न जाने की दी सलाह

वीडियो में सुनील पाल ने अर्चना जी से अपील करते हुए कहा कि केवल पैसे या किसी भी तरह के प्रलोभन के लिए उन्हें ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस जगह पर अपने ही परिवार के सम्मान से समझौता करना पड़े, वहां से मिलने वाला पैसा और काम किसी मायने नहीं रखता.

समय रैना और स्टैंडअप कॉमेडी पर लगातार साधते रहे हैं निशाना

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सुनील पाल ने समय रैना या नए दौर की स्टैंडअप कॉमेडी पर हमला बोला हो. इससे पहले भी वह समय रैना के शो के फॉर्मेट और उसमें इस्तेमाल होने वाली भाषा शैली को लेकर अक्सर सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी और असहमति जताते रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 31, 2026 09:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola