Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

हिमांशी खुराना को प्रताड़ित करने के दावे पर असीम रियाज का बड़ा एक्शन, भाव्या को भेजा नोटिस

असीम रियाज और हिमांशी खुराना के विवाद के बीच अब मामला कानूनी मोड़ ले चुका है. हिमांशी से जुड़े कथित आरोपों को लेकर भाव्या सिंह द्वारा किए गए दावों पर असीम ने उन्हें सीज़ एंड डिसिस्ट लीगल नोटिस भेजा है. नोटिस में आरोपों को झूठा बताते हुए विवादित कंटेंट हटाने और ऐसे बयान दोबारा न देने की मांग की गई है.

Himanshi Khurana-Asim Riaz, Bhavya Singh
Himanshi Khurana-Asim Riaz, Bhavya Singh

बिग बॉस 13 में नजर आ चुके असीम रियाज और हिमांशी खुराना बीते कई दिनों से चर्चा में हैं. दोनों ही एक-दूसरे पर कई आरोप लगा रहे हैं. इतना ही नहीं, हिमांशी ने आरोप लगाया था कि असीम ने उन्हें धर्म बदलने के लिए कहा था. हालांकि, असीम ने इन आरोपों को खारिज कर दिया. इतना ही नहीं, कपल के इस विवाद में एक्ट्रेस भाव्या सिंह ने भी असीम रियाज पर आरोप लगाए कि वह अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ गलत बर्ताव करते थे. इन दावों के बाद अब असीम रियाज ने कार्रवाई की है.

भाव्या ने दिया था असीम को लेकर विवादित बयान

दरअसल, रियलिटी शोज में नजर आ चुकीं भाव्या सिंह ने एक पॉडकास्ट में असीम रियाज पर आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि असीम अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट और हिंसा करते थे. भाव्या के ये दावे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए. इंफ्लुएंसर ने कथित तौर पर कहा था, “मुझे बहुत समय पहले ये बात सुनने में आई थी. मैंने किसी से पूछा था कि असीम और हिमांशी का ब्रेकअप क्यों हुआ, तो किसी ने कहा कि भाई, वो पागल आदमी है, मारता-पीटता था, बड़ा ही बेकार आदमी है.”

---विज्ञापन---

असीम ने भेजा कानूनी नोटिस

इंफ्लुएंसर के इन दावों के बाद असीम ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है. असीम ने भाव्या सिंह के खिलाफ सीज़ एंड डिसिस्ट लीगल नोटिस भेजा है. इसके अलावा, उन्होंने कई मीडिया हाउस के खिलाफ भी नोटिस जारी किया है. असीम के वकील की ओर से भेजे गए नोटिस में भाव्या द्वारा पॉडकास्ट में कही गई बातों का जिक्र किया गया है.

नोटिस में भाव्या के दावों को झूठा बताया गया है. असीम के वकील ने कहा कि भाव्या के बयानों में असीम पर हिमांशी खुराना के साथ शारीरिक हिंसा करने का आरोप लगाया गया है, जो पूरी तरह से गलत है. इतना ही नहीं, इन दावों में यह भी कहा गया है कि असीम दुबई में एक अनजान महिला के पैसों पर निर्भर रहते थे. असीम ने इन सभी बातों का खंडन किया है और कहा है कि इस तरह के बयानों से उनकी छवि को नुकसान पहुंच रहा है.

---विज्ञापन---

वकील ने कही ये बात

एक्टर के वकील सुहैल शरीफ ने कहा, “हमारे क्लाइंट उनके खिलाफ किसी भी गलत या कानूनी कार्रवाई योग्य बयान को बर्दाश्त नहीं करेंगे. आधिकारिक तौर पर सीज़ एंड डिसिस्ट नोटिस जारी किया गया है और इसका पालन नहीं करने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

नोटिस के साथ दी गई वॉर्निंग

इतना ही नहीं, इस नोटिस में भाव्या सिंह को अपने बयानों को दोबारा दोहराने से मना किया गया है. साथ ही, सोशल मीडिया पर मौजूद उनके खिलाफ विवादित कंटेंट को भी हटाने की मांग की गई है. एक्टर की ओर से 72 घंटे का समय दिया गया है और अगर इस दौरान ऐसा नहीं होता है, तो मामला कोर्ट तक पहुंच सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- असीम रियाज के पैचअप वाले दावे के बाद हिमांशी खुराना ने किया रिएक्ट, पोस्ट कर कही ये बात

First published on: Aug 31, 2026 11:47 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola