Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Exclusive: ‘इतना दिल मत दुखाओ कि भगवान आपको…’, ऑनलाइन ट्रोलिंग पर छलका अंजलि अरोड़ा का दर्द

Anjali Arora Exclusive: लगातार हो रही ट्रोलिंग पर एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा का दर्द छलका है. E-24 बॉलीवुड के इंटरव्यू में उन्होंने 25 सितंबर को रिलीज हो रही अपनी फिल्म 'श्री रामायण कथा' में अपने सीता के किरदार पर सवाल उठाने वालों से अपील की कि राय बनाने से पहले एक बार सिनेमाघर जाकर मूवी देखें.

Anjali Arora On Online Trolling
Anjali Arora On Online Trolling

Anjali Arora Exclusive: सोशल मीडिया के इस दौर में फेम जितनी जल्दी मिलता है, ट्रोलिंग का सामना भी उतनी ही बेदर्दी से करना पड़ता है. हाल ही में E-24 बॉलीवुड के साथ बातचीत में एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा का दर्द छलक उठा. 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही अपनी फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर अंजलि ने हेटर्स को जवाब दिया. उन्होंने ट्रोल्स से अपील की कि कमेंट्स करने से पहले एक बार सिनेमाघर जाकर फिल्म जरूर देखें, क्योंकि स्टार्स के पास भी दिल होता है और बिना वजह मिलने वाली नफरत उन्हें भी दुखाती है.

ट्रोलिंग पर क्या बोलीं अंजलि अरोड़ा?

जब अंजलि अरोड़ा से E-24 बॉलीवुड की तरफ से सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही शांत और स्पष्ट शब्दों में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जो लोग उनकी निंदा कर रहे हैं या उन्हें ट्रेस कर रहे हैं, उनसे मेरी बस यही गुजारिश है कि वे एक बार सिनेमाघर जाकर हमारी मूवी देखें और उसके बाद अपनी टिप्पणियां दें. बिना काम देखे किसी के बारे में राय बना लेना सही नहीं है.

---विज्ञापन---

अच्छा कहें या बुरा, सब सर आंखों पर

अंजलि ने इंटरव्यू में साफ कहा कि दर्शकों की प्रतिक्रिया उन्हें पूरी तरह मंजूर है. उन्होंने कहा कि बाकी तो उनका कहना है, वो जो कहेंगे सराखों पर है—चाहे वे अच्छा कहें या बुरा. अंजलि का मानना है कि हम किसी के घर जाकर किसी को रोक नहीं सकते और न ही किसी की जुबान बंद करा सकते हैं. जिसको जो बोलना है वो बोलेगा, लेकिन सही तरीका यही है कि पहले काम देखा जाए.

‘एनी पब्लिसिटी इज गुड पब्लिसिटी’ पर छलका दर्द

लगातार हो रही ट्रोलिंग पर बात करते हुए अंजलि का दर्द साफ झलका. उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री का कहना तो यही होता है कि ‘एनी पब्लिसिटी इज गुड पब्लिसिटी’. लेकिन सच यह है कि हम जिस भी किरदार को निभा रहे होते हैं, उसके इतर हमारी एक पर्सनल लाइफ भी होती है. हर बात को सिर्फ पब्लिसिटी से जोड़कर देखना सही नहीं है.

---विज्ञापन---

‘हमारे पास भी दिल है और ये भी दुखता है’

अंजलि ने खुलकर स्वीकार किया कि बाहर से मजबूत दिखना आसान है, लेकिन अंदर से इंसान प्रभावित होता ही है. उन्होंने कहा, “हमारे पास भी दिल है और ये भी दुखता है. तो कहने को तो हम बड़ी-बड़ी बातें कर सकते हैं, अपने आप को एकदम स्ट्रांगली रख सकते हैं, लेकिन कहीं न कहीं तो अंदर एक दुख होता ही है.” अंजलि ने यह जता दिया कि कलाकारों की भी अपनी भावनाएं होती हैं.

‘इतना भी दिल मत दुखाओ कि भगवान माफ न करे’

अपनी बात को खत्म करते हुए अंजलि ने ट्रोल करने वालों को एक बहुत ही गंभीर और भावुक बात कही. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी के लिए भी कड़वे शब्द लिखना आसान है, लेकिन किसी को बेवजह चोट पहुंचाना गलत है. उन्होंने ट्रोल्स से सीधे शब्दों में कहा, “किसी का इतना भी दिल मत दुखाओ कि भगवान आपको माफ न करें.” अंजलि की यह बात यह सोचने पर मजबूर करती है कि स्क्रीन के पीछे भी एक इंसान ही है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 22, 2026 02:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola