Saturday, 19 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिर दुल्हन बनेंगी Jennifer Winget ! मेहंदी में गदगद हुई एक्ट्रेस ! इंडियन वेडिंग की तस्वीरें Viral !

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। यूके में क्रिश्चियन वेडिंग के बाद अब एक्ट्रेस इंडियन रीति-रिवाजों के साथ भी अपने रिश्ते को सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 19, 2026 17:22
Share :
Jennifer Winget

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। यूके में क्रिश्चियन वेडिंग के बाद अब एक्ट्रेस इंडियन रीति-रिवाजों के साथ भी अपने रिश्ते को सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। दरअसल, जेनिफर और उनके पति विलियम इस्माइल ने मुंबई में मेहंदी पार्टी होस्ट की, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस खास मौके पर जेनिफर ब्राइडल ग्लो के साथ बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने पिंक बिंदीदार लहंगे के साथ पर्पल ब्लाउज, हैवी ज्वेलरी और बालों में गजरा लगाया था। वहीं, विलियम आइस ब्लू कुर्ता सेट में काफी हैंडसम नजर आए। दोनों की ट्रेडिशनल लुक में शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींच लिया। बता दें कि जेनिफर ने 16 जुलाई 2026 को यूके के साउथ वेल्स स्थित Margam Abbey Church में विलियम इस्माइल के साथ प्राइवेट क्रिश्चियन वेडिंग की थी। अब शादी के बाद कपल इंडियन वेडिंग फेस्टिविटीज भी एंजॉय कर रहा है। पार्टी में रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, करण वाही, ऐश्वर्या सखूजा, आशीष चौधरी, मंदिरा बेदी और मुश्ताक शेख समेत कई करीबी दोस्त शामिल हुए। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप्स में जेनिफर के परिवार के साथ मेहंदी और हल्दी की झलकियां भी देखने को मिल रही हैं। वहीं, जेनिफर पति विलियम के साथ रोमांटिक डांस करती भी नजर आईं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जेनिफर जल्द नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘शाक: ट्रस्ट नो वन’ में दिखाई देंगी, जो 24 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।

First published on: Sep 19, 2026 05:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola