Tuesday, 6 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: ‘मेरे जैसा कोई अचीव नहीं किया…’ मैरी कॉम के बयान से मचा बवाल, अब टीम ने दी सफाई

Entertainment News Live: मैरी कॉम ने हाल ही में बिग बॉस 20 में एक विवादित बयान दे दिया. जिसके बाद उनकी टीम ने इसको लेकर माफी मांगी दी और सफाई दी है. मिर्जापुर द मूवी सिनेमाघरों में अच्छा कलेक्शन कर रही है. अक्षय कुमार की फिल्म हैवान बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब परफॉर्म कर रही है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

mary kom
mary kom

Entertainment News Live In Hindi: बॉक्सिंग चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर मैरी कॉम इन दिनों सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं. इस शो में वह अपने एक बयान के कारण विवादों में घिर गई हैं. शो में एक एपिसोड के दौरान भारतीय महिला खिलाड़ियों के अचीवमेंट को लेकर बात हो रही थी. हालांकि इस दौरान मैरी कॉम ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया है. इसके बाद उनकी टीम ने इस पर सफाई दी है और माफी मांगी है.

दरअसल, बिग बॉस 20 के एक एपिसोड में मैरी कॉम और काजी तौकीर के बीच भारतीय महिला खिलाड़ियों के बारे में बात हो रही थी. इस दौरान काजी तौकीर देश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों का नाम गिनाने लगे. उन्होंने सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल जैसी प्लेयर्स का नाम लिया. हालांकि इस बीच मैरी कॉम ने कहा, “लेकिन मेरे जैसा कोई अचीव नहीं किया.” इसके बाद मैरी ने अपने अचीवमेंट को लेकर बताया कि वह छह बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं. वहीं, इस बयान के बाद विवाद हो गया है. जिस पर अब उनकी टीम ने माफी मांगी है.

---विज्ञापन---

मैरी कॉम की टीम ने सफाई देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, “मैरी का मकसद किसी भी दूसरे खिलाड़ी को छोटा दिखाना नहीं था. न ही वह अपनी खेल यात्रा की तुलना किसी और खिलाड़ी से करना चाहती थीं. टीम के मुताबिक, मैरी भारत के लिए खेलने वाले हर खिलाड़ी का सम्मान करती हैं. जो भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और खेल के लिए अपना सब कुछ लगा देते हैं. हर यात्रा अनोखी होती है, हर उपलब्धि मायने रखती है और हर मेडल भारत का मान बढ़ाता है.”

मिर्जापुर द मूवी कलेक्शन

मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 10वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 13.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने इस दिन शनिवार के मुकाबले मामूली गिरावट दर्ज की है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी रविवार को 38 प्रतिशत रही और कुल शोज 7,225 चले. फिल्म ने भारत में 10 दिनों में 184.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 220.04 करोड़ रुपये हो गया है और दुनिया भर में फिल्म की कमाई 266.04 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

हैवान कलेक्शन

हैवान ने रिलीज के ओपनिंग डे पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 3 करोड़ का कारोबार किया है. वहीं, रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 50 लाख की गिरावट के साथ 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. हैवान ने रिलीज के तीसरे दिन यानी कि संडे को 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की कमाई में सीधे तौर पर 65 लाख की गिरावट आई है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 14 प्रतिशत रही और कुल शोज 4,374 चले. हैवान ने तीन दिनों में भारत में 7.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म की कमाई वर्ल्डवाइड लेवल पर 11.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है और भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 8.80 करोड़ रुपये हो गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

22:31 (IST) 14 Sep 2026
Entertainment News Live: नयनतारा की ‘मुकुथी अम्मान 2’ की रिलीज डेट का ऐलान

Mookuthi Amman 2 Teaser And Release Date: नयनतारा स्टारर फिल्म 'मुकुथी अम्मान 2' का टीजर रिलीज हो गया है. यह फिल्म 6 नवंबर को दिवाली पर थिएटर्स में दस्तक देगी, जहां इसका सीधा मुकाबला रणबीर कपूर की मेगा-बजट 'रामायण' से होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें...

21:55 (IST) 14 Sep 2026
Entertainment News Live: ‘हनुमान अंश’ का साउथ में भी बजेगा डंका

Hanuman Ansh Telugu Version Release Date: हिंदी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद 'हनुमान अंश' अब साउथ में गदर मचाने आ रही है. मशहूर मेकर त्रिविक्रम श्रीनिवास इस फिल्म का तेलुगु वर्जन 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें...

21:01 (IST) 14 Sep 2026
Entertainment News Live: राखी सावंत पर भड़कीं कंगना रनौत

राखी सावंत अक्सर अपने बोल्ड अंदाज और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राखी ने बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत और स्मृति ईरानी के बारे में विवादित बातें कही थीं. इन्हीं बातों का जवाब देते हुए कंगना ने राखी को मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने राखी को ‘असफल और कड़वाहट से भरी’ बताया और कहा कि उन जैसे लोग जलन और ईर्ष्या की वजह से सफल महिलाओं को निशाना बनाते हैं...पूरी खबर पढ़ें

20:49 (IST) 14 Sep 2026
Entertainment News Live: ‘तारक मेहता’ के 'गोली' को घर-घर जाकर खाना बनाने की क्यों पड़ी जरूरत?

Kush Shah: TMKOC के 'गोली' यानी कुश शाह ने न्यूयॉर्क से पढ़ाई पूरी कर अपना नया YouTube चैनल स्टार्ट किया है. अपने नए व्लॉग में वे मुंबई के लोगों के घर जाकर उनके लिए खाना बनाते दिख रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

19:47 (IST) 14 Sep 2026
Entertainment News Live: ‘धुरंधर’ से भी बड़ी होगी मोहित सूरी की फिल्म?

Ram Gopal Varma Mohit Suri Next Movie: राम गोपाल वर्मा और मोहित सूरी ने नई गैंगस्टर-लव स्टोरी फिल्म का ऐलान किया है. RGV का दावा है कि मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनने वाली यह फिल्म 'धुरंधर' से भी ज्यादा ग्रैंड होगी. पूरी खबर यहां पढ़ें...

19:24 (IST) 14 Sep 2026
Entertainment News Live: स्टेज 4 कैंसर से जूझ रहीं नफीसा अली ने दिया हेल्थ अपडेट

Nafisa Ali Health Update: 8 सालों से कैंसर से जंग लड़ रहीं सीनियर एक्ट्रेस नफीसा अली ने अपना लेटेस्ट हेल्थ अपडेट शेयर किया है. कैंसर के लिवर तक फैलने के बाद अब डॉक्टर्स ने उनकी 'टारगेटेड थेरेपी' शुरू कर दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

16:23 (IST) 14 Sep 2026
Entertainment News Live: दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पू्र्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामले एक बार फिर से सुर्खियों में है. इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अब बड़ा कदम उठाया है. CBI ने दिशा के केस में औपचारिक रूप से FIR दर्ज कर ली है. इसमें मुख्य रूप से रिया चक्रवर्ती, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली सहित अन्य लोगों के साथ-साथ शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे का नाम भी शामिल है...पूरी खबर पढ़ें

12:57 (IST) 14 Sep 2026
Entertainment News Live: गणेश चतुर्थी पर सेलेब्स के घर पधारे बप्पा

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही हैं, इस बीच बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारों ने भी बप्पा का धूमधाम से अपने घर में स्वागत किया, जहां हर साल सुनीता आहूजा गोविंदा के साथ बप्पा का अपने घर में वेलकम करती थीं, तो वहीं इस साल वो अकेले बप्पा को घर लाई, वहीं पूरे परिवार के साथ धूम-धाम से शिल्पा शेट्टी ने बप्पा का स्वागत किया, पहली बार जुड़वां बच्चों का मां बनी संभावना सेठ और दिव्यांका त्रिपाठी ने भी बप्पा का जोरदार डांसकर वेलकम किया, इतना ही नहीं टीवी की बहू अंकिता लोखंडे भगवान शिव माता पार्वती संग गणेश जी को अपने घर लाईं. पढ़ें पूरी खबर...

12:52 (IST) 14 Sep 2026
Entertainment News Live: सलमान खान ने क्यों बोला एक-दो ‘कमीने’ तो होने ही चाहिए!

Bigg Boss 20: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' शुरू हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर सीजन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. कुछ दर्शकों को घर में शुरू हुआ ड्रामा पसंद आ रहा है तो कई लोग कंटेस्टेंट की कास्टिंग को लेकर सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि इस बार शो में पहले के मुकाबले कम पॉपुलर चेहरे नजर आ रहे हैं और कंटेस्टेंट की लाइन अप थोड़ी 'बोरिंग' लग रही है. अब खुद सलमान खान ने भी वीकेंड का वार में इस मुद्दे पर मजेदार अंदाज में बात की है. पढ़ें पूरी खबर...

12:20 (IST) 14 Sep 2026
Entertainment Live News:आकांक्षा चमोला के अनफॉलो करने के बाद गौरव ने उठाया बड़ा कदम

टीवी एक्टर और बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला अपनी तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. बीते दिन आकांक्षा ने गौरव को इंस्टाग्राम पर अनफॉल कर दिया था. वहीं, अब गौरव ने भी इसको लेकर बड़ा कदम उठाया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:09 (IST) 14 Sep 2026
Entertainment Live News: फ्लॉप होने के बाद अब ओटीटी रिलीज को तैयार यश की ‘टॉक्सिक’

Toxic OTT Release: यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में बुरी तरह से फ्लॉप रही है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्म करने के बाद फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. फिल्म ओटीटी रिलीज को तैयार है, जिसकी हाल ही में डिटेल्स सामने आई हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

11:19 (IST) 14 Sep 2026
Entertainment Live News: गणेश चतुर्थी के खास मौके पर सुने बॉलीवुड के ये पॉपुलर गाने

14 सितंबर को देश भर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर बॉलीवुड से लेकर आम जनता तक त्योहार को सेलिब्रेट कर रही है. वहीं, इस मौके पर आप बॉलीवुड के बेहतरीन गाने सुन सकते हैं, जो कि अक्सर ही गणेश महोत्सव में सुनने को मिलते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:18 (IST) 14 Sep 2026
Entertainment News Live: ‘रामायण’ के गाने 'जय-जय-राम' ने खड़े किए रोंगटे

Ramayana Jai Jai Ram Song Released: रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर मचअवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की पहली झलक के बाद अब मेकर्स ने दर्शकों को एक और बड़ा सरप्राइज दिया है. गणेश चतुर्थी के खास मौके पर फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज कर दिया गया है. गाने में राम-सीता के अटूट प्रेम से लेकर दशरथ के पुत्र श्रीराम धर्म निभाने नजर आ रहे हैं.

10:26 (IST) 14 Sep 2026
Entertainment News Live: गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ के फैंस को मिला सरप्राइज

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर मच अवेटेड फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर दर्शकों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. फिल्म से जुड़ा हर अपडेट सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा में आ जाता है. अब गणेश चतुर्थी के खास मौके पर मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. फिल्म का मोस्ट अवेटेड 'सिया राम' पोस्टर सामने आ गया है. इसके साथ ही फिल्म के पहले गाने 'जय जय राम' को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया गया है.

First published on: Sep 14, 2026 08:33 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola