Hanuman Ansh Telugu Version Release Date: बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का बंपर कलेक्शन कर इतिहास रचने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) अब पूरी तरह से पैन-इंडिया मोड में आ गई है. नीम करौरी बाबा के जीवन पर आधारित इस सुपरहिट फिल्म का डंका अब हिंदी बेल्ट के बाद साउथ सिनेमा में भी बजने के लिए तैयार है. खबर आ रही है कि साउथ के दिग्गज डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास (Trivikram Srinivas) इस फिल्म को तेलुगु में बड़े पैमाने पर पेश करने जा रहे हैं.
साउथ में बजेगा ‘हनुमान अंश’ का डंका
नॉर्थ इंडिया में जबरदस्त सफलता के बाद अब ‘हनुमान अंश’ तेलुगु भाषा में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म आने वाले 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सिनेमाघरों में ग्रैंड लेवल पर रिलीज की जाएगी, जिससे साउथ के फैंस में काफी एक्साइटमेंट है.
The divine presence is about to be unveiled… 🚩#HanumanAnsh ~ ఆంజనేయుడి అవతారం Telugu Teaser Out Today @ 6:03 PM 🔥
— Fortune Four Cinemas (@Fortune4Cinemas) September 14, 2026
Presented by #TrivikramSrinivas
Telugu Theatrical Release by @Fortune4Cinemas
Grand Release in Telugu on September 18th! 🔥 pic.twitter.com/6dK2JP4xq9
त्रिविक्रम श्रीनिवास का मिला बड़ा सपोर्ट
साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर त्रिविक्रम श्रीनिवास की पत्नी का प्रोडक्शन हाउस ‘फॉर्च्यून फोर सिनेमाज’ (Fortune Four Cinemas) इस फिल्म को तेलुगु में प्रेजेंट कर रहा है. बैनर ने अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) हैंडल पर तेलुगु टीजर ड्रॉप करते हुए लिखा, “दिव्य उपस्थिति का अनावरण होने वाला है.”
टीजर के साथ हुआ धमाकेदार ऐलान
‘फॉर्च्यून फोर सिनेमाज’ द्वारा तेलुगु टीजर जारी किए जाने के बाद से ही साउथ के सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बज काफी बढ़ गया है. जो दर्शक अब तक इस डिवाइन फिल्म को देखने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए 18 सितंबर को इसे अपनी भाषा में बड़े पर्दे पर देखने का सुनहरा मौका है.
होम्बले फिल्म्स ने कराया ओवरसीज डेब्यू
साउथ के एक और बड़े प्रोडक्शन हाउस ‘होम्बले फिल्म्स’ (Hombale Films) ने बीते 11 सितंबर को ‘हनुमान अंश’ को ओवरसीज यानी विदेशों में बड़े पैमाने पर रिलीज किया था. वर्ल्डवाइड स्क्रीन्स मिलते ही फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन में बंपर उछाल दर्ज किया गया है.
पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर
विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी इस लो-बजट फिल्म ने जिस तरह से कमाई के बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े हैं, उसने पूरे भारतीय सिनेमा को हैरान कर दिया है. तेलुगु रिलीज के बाद इस फिल्म के पैन-इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस में और भी तगड़ा इजाफा होना तय माना जा रहा है.