Monday, 14 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

आकांक्षा चमोला के बाद अब गौरव खन्ना ने भी उठाया बड़ा कदम, खुद भी किया पत्नी को अनफॉलो

टीवी एक्टर और बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला अपनी तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. बीते दिन आकांक्षा ने गौरव को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. वहीं, अब गौरव ने भी इसको लेकर बड़ा कदम उठाया है.

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna (1)
गौरव खन्ना ने किया आकांक्षा को अनफॉलो

टीवी एक्टर और बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. दरअसल, एक्टर की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने लॉक अप 2 में खुलासा किया था कि वो और गौरव तलाक ले रहे हैं. इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया था. वहीं, संडे 13 सितंबर को आकांक्षा ने गौरव को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. इसके बाद अब गौरव खन्ना ने भी इसको लेकर एक बड़ा कदम उठाया है.

आकांक्षा ने गौरव को किया इंस्टाग्राम से अनफॉलो

दरअसल, आकांक्षा चमोला ने रविवार को गौरव खन्ना को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. इसके अलावा उन्होंने अपनी और गौरव की तमाम तस्वीरें भी इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी हैं. आकांक्षा की हर हरकत के बाद गौरव खन्ना ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. हालांकि गौरव ने आकांक्षा के साथ अपनी तस्वीरें नहीं हटाई हैं.

---विज्ञापन---

गौरव खन्ना ने भी किया आकांक्षा को अनफॉलो

इससे पहले तक गौरव खन्ना आकांक्षा को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे थे, लेकिन एक्ट्रेस ने जैसे ही उनकी और अपनी तस्वीरें डिलीट की और उन्हें इंस्टाग्राम से अनफॉलो किया. तो उन्होंने भी ये कदम उठाया. वहीं,अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर अभी तक आकांक्षा और गौरव में से किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया है.

गौरव और आकांक्षा तलाक विवाद

बता दें कि गौरव और आकांक्षा के रिश्ते की सच्चाई लॉक अप 2 में सामने आई थी. इस शो के दौरान आकांक्षा ने बताया था कि वह और गौरव बीते एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक की प्रोसेस शुरू करने की प्लानिंग बना रहे हैं. उन्होंने यह फैसला आपसी सहमति से लिया है और कहा की उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं था. आकांक्षा ने ये भी बताया कि गौरव को बच्चा चाहिए, लेकिन वह ऐसा नहीं चाहती हैं. दोनों के बीच समय के साथ चीजों की अहमियत बदल गई. हालांकि जब लॉक अप 2 में गौरव खन्ना पहुंचे थे, तो उन्होंने कहा था कि वो दोनों अभी भी पति पत्नी है और तलाक को लेकर सिर्फ बात की थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, डिलीट कीं पति संग तस्वीरें

First published on: Sep 14, 2026 12:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola