Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘द लॉस्ट लेटर’ फेम Fedir Stryhun का लंबी बीमारी के बाद निधन, परिवार ने दी जानकारी

Fedir Stryhun Passes Away: यूक्रेन के पीपुल्स आर्टिस्ट और जाने-माने एक्टर-डायरेक्टर फेडिर स्ट्रिहुन का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके बेटे ने जानकारी दी है कि लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली.

Fedir Stryhun Passes Away
Fedir Stryhun Passes Away

Fedir Stryhun Passes Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और थिएटर जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. पॉपुलर फिल्म ‘द लॉस्ट लेटर’ (The Lost Letter) फेम दिग्गज अभिनेता और निर्देशक फेडिर स्ट्रिहुन (Fedir Stryhun) अब इस दुनिया में नहीं रहे. लंबी बीमारी के बाद 87 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है. उनके बेटे नजर स्ट्रिहुन ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की है, जिसके बाद से कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

बेटे नजर स्ट्रिहुन ने शेयर की दुखद खबर

फेडिर के बेटे नजर स्ट्रिहुन ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी देते हुए लिखा—”उनका महान दिल अब धड़कना बंद कर चुका है. यूक्रेनी नाट्य परंपराओं के आखिरी संरक्षक अब अनंत काल में विलीन हो गए हैं.” जैसे ही ये जानकारी सामने आई तो उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी.

---विज्ञापन---

शानदार करियर और आइकॉनिक फिल्में

1 नवंबर 1939 को जन्मे फेडिर ने अपने 50 साल से ज्यादा लंबे करियर में ‘द लॉस्ट लेटर’, ‘द कोस्सैक बियॉन्ड द डैन्यूब’, ‘द स्टोन सोल’, ‘अन्न्य्च्का’ और ‘बबीलोन XX’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा था. उनकी एक्टिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं.

‘मारिया जंकोवेत्स्का’ थिएटर से रहा गहरा नाता

साल 1965 से वह लविव के मारिया जंकोवेत्स्का नाटक थिएटर से जुड़े रहे और 1987 में इसके कलात्मक और मुख्य निदेशक बने. थिएटर की दुनिया में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने थिएटर की दुनिया में भी खूब नाम कमाया.

---विज्ञापन---

एजुकेशन और प्रतिष्ठित सम्मान

मंच पर सैकड़ों शानदार प्रस्तुतियां देने के साथ-साथ उन्होंने लविव नेशनल म्यूजिक अकादमी और इवान फ्रेंको नेशनल यूनिवर्सिटी में युवाओं को पढ़ाया भी. कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 1978 में प्रतिष्ठित ‘तारस शेवचेंको नेशनल प्राइज’ से नवाजा गया था.

अंतिम संस्कार को लेकर अपडेट

परिवार की ओर से कहा गया था कि दिग्गज कलाकार के अंतिम संस्कार की तारीख और जगह की घोषणा भी करेंगे, जिसके उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें आखिरी विदाई दे सकेंगे.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 25, 2026 05:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो