Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: मैरी कॉम का ‘बिग बॉस 20’ से सफर खत्म, एविक्शन के बाद आम्रपाली दुबे के छलके आंसू

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए 'वीकेंड का वार' में मैरी कॉम के एविक्शन ने सबको हैरान कर दिया है. उनके जाने से एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे फूट-फूटकर रोने लगीं, जबकि वाइल्डकार्ड मनीष गोयल को भी तगड़ा झटका लगा है.

bigg boss 20 mary kom evicted
bigg boss 20 mary kom evicted

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के ‘वीकेंड का वार’ में इस बार सलमान खान की जगह जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने होस्ट की कमान संभाली और आते ही घर में भूचाल ला दिया. शनिवार के एपिसोड में रोहित ने घरवालों को रियलिटी चेक देने के साथ ही एक बेहद शॉकिंग एविक्शन का ऐलान किया. कम वोट्स मिलने के कारण देश की शान और बॉक्सर मैरी कॉम (Mary Kom) का सफर शो से खत्म हो गया है, जिससे घर का माहौल पूरी तरह से इमोशनल हो गया. वहीं मेरी कॉम के घर से जाने के बाद आम्रपाली दुबे काफी इमोशनल नजर आई हैं.

रोहित शेट्टी ने संभाली कमान और लगाई क्लास

सलमान खान के बजाय इस हफ्ते रोहित शेट्टी ने ‘वीकेंड का वार’ होस्ट किया. उन्होंने स्काउट ओपी और लवप्रीत गिल की जमकर क्लास लगाई और घरवालों को उनके गेम को लेकर आईना दिखाया.

---विज्ञापन---

मैरी कॉम का सफर हुआ खत्म

रोहित शेट्टी ने अनाउंस किया कि कम वोट्स और लाइफलाइन के इस्तेमाल के बाद मैरी कॉम को घर से बेघर होना पड़ रहा है. जाते-जाते मैरी ने सभी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वह रिंग में किसी को नहीं छोड़तीं, लेकिन यहां का अनुभव शानदार रहा.

आम्रपाली दुबे हुईं इमोशनल

मैरी कॉम के जाने से एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं. बाकी घरवालों ने ‘यू आर ए चैंपियन’ गाते हुए उन्हें प्यार से विदाई दी.

वाइल्डकार्ड मनीष गोयल को लगा तगड़ा झटका

मैरी कॉम के साथ बॉटम 2 में टीवी एक्टर और वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट मनीष गोयल भी शामिल थे. हालांकि वह बाहर होने से तो बच गए, लेकिन इस प्रक्रिया में उन्हें अपनी एक लाइफलाइन गंवानी पड़ी.

---विज्ञापन---

काश्वी हीरानंदानी की होगी धमाकेदार एंट्री

रविवार के अपकमिंग एपिसोड में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी शो में गेस्ट बनकर आएंगी. प्रोमो के मुताबिक, वह स्काउट और लव गिल के बीच की नजदीकियों पर सवाल उठाएंगी और स्काउट को साफ शब्दों में लिमिट्स में रहने की वार्निंग देंगी. कुल मिलाकर आने वाले एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं.

First published on: Oct 25, 2026 04:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो