Monday, 14 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

स्टेज 4 कैंसर से जूझ रहीं नफीसा अली ने दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं- ‘मैं बहादुरी से लड़ रही’

Nafisa Ali Health Update: 8 सालों से कैंसर से जंग लड़ रहीं सीनियर एक्ट्रेस नफीसा अली ने अपना लेटेस्ट हेल्थ अपडेट शेयर किया है. कैंसर के लिवर तक फैलने के बाद अब डॉक्टर्स ने उनकी 'टारगेटेड थेरेपी' शुरू कर दी है.

Nafisa Ali health Update
Nafisa Ali health Update

Nafisa Ali Health Update: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नफीसा अली (Nafisa Ali) की सेहत को लेकर एक बेहद भावुक करने वाली खबर सामने आई है. ‘जुनून’, ‘मेजर साब’ और ‘यमला पगला दीवाना’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं 69 वर्षीय नफीसा पिछले 8 सालों से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रही हैं. अस्पताल के बेड से एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उनका स्टेज 4 ओवेरियन कैंसर अब लिवर की सतह तक पहुंच गया है. इस मुश्किल घड़ी में भी मुस्कुराते हुए नफीसा ने कहा कि ‘मैं बहादुरी से लड़ रही हूं.’

लिवर तक फैला स्टेज 4 कैंसर

रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए नफीसा अली ने बताया कि उनके लेटेस्ट PET/CT स्कैन में कैंसर के बढ़ने का पता चला है. 69 साल की नफीसा का स्टेज 4 ओवेरियन और पेरिटोनियल कैंसर अब उनके लिवर की सतह तक फैल गया है.

---विज्ञापन---

अब शुरू हुई ‘टारगेटेड थेरेपी’

हालात बिगड़ने के बाद डॉक्टर्स ने नफीसा के इलाज का तरीका बदल दिया है. एक्ट्रेस ने बताया कि वे तीसरी बार रेमिशन में हैं और अब डॉक्टर्स ने उनकी ‘टारगेटेड थेरेपी’ शुरू कर दी है. दर्द के बावजूद मुस्कुराते हुए नफीसा ने फैंस से कहा कि वे हिम्मत नहीं हारेंगी और बहादुरी से लड़ती रहेंगी.

फैंस और सेलेब्स हुए भावुक

नफीसा अली के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं. मशहूर फैशन डिजाइनर फराह खान अली ने कमेंट करते हुए लिखा, “आप बेहद ताकतवर और बहादुर हो, हिम्मत मत हारना, आप इस जंग में जरूर कामयाब होगी.”

‘कैंसर परिवार और फाइनेंस तोड़ देता है’

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नफीसा ने कैंसर के खौफनाक दर्द और फैमिली पर पड़ने वाले असर पर बात की थी. उन्होंने भावुक होकर कहा था कि कैंसर न सिर्फ इंसान को अंदर से तोड़ देता है बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी बिगाड़ देता है. यह उनकी जिंदगी का सबसे डरावना सफर रहा है.

---विज्ञापन---

नफीसा अली की पर्सनल लाइफ

कोलकाता में जन्मी नफीसा अली ने कर्नल रविंदर सिंह सोढी से शादी की है और उनके तीन बच्चे (अरमाना, पिया और अजीत) हैं. 2018 में पहली बार कैंसर डिटेक्ट होने के बाद से वे गोवा में रहकर अपना इलाज करा रही हैं. इस साल की शुरुआत में उन्हें फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याउजाकी’ में देखा गया था.

First published on: Sep 14, 2026 04:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola