Friday, 21 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: रामायण ट्रेलर में यश का ‘रावण’ लुक देख हनी सिंह हुए इंप्रेस, तारीफ में कही ये बात

Entertainment News Live: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण के ट्रेलर की हनी सिंह ने जमकर तारीफ की है. उन्होंने इस बीच यश के रावण लुक की भी सराहना की. आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. वहीं, बटवारा 1947 का बुरा हाल है. आज एक्ट्रेस भूमिका चावला का बर्थडे है. वहीं, सुनीता आहूजा और गोविंदा आपसी विवाद को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Yash As Ravana-Honey Singh
Yash As Ravana-Honey Singh

Entertainment News Live: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ बीते लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई है. फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था. जिसे दर्शकों का मिला जुला रिएक्शन देखने को मिला. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम और एक्टर यश रावण के रोल में नजर आने वाले हैं. दोनों के लुक की लोगों ने जमकर तारीफ की है. वहीं, अब हनी सिंह ने भी फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की. इतना ही नहीं वो यश के रावण लुक से खासा इंप्रेस हो गए हैं कि उन्होंने ये तक कह दिया कि उन्हें वो रणबीर कपूर से ज्यादा पसंद आए हैं.

हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान रामायण के ट्रेलर पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि, “यश भाई हमारे बेंगलुरु से हैं और फिल्म में रावण बने हैं. दोस्तों सच कहूं तो मैंने रामयण का ट्रेलर देखा है. मैं खुद श्रीराम का बहुत बड़ा भक्त हूं. मेरा रावण से कोई खास लेना देना नहीं है, लेकिन यश भाई क्या लग रहे हैं. मेरी पर्सनल राय में वो मुझे रणबीर भाई से भी ज्यादा अच्छे लग रहे हैं.”

---विज्ञापन---

हनी सिंह ने आगे कहा, “मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि फिल्म बहुत बेहतरीन बने और किसी की भावनाएं आहत न हों. बचपन से जिस पवित्रता के साथ हम रामायण और दिल्ली करमपुरा की रामलीलाएं देखते आए हैं. यह फिल्म भी उतनी ही पावन रहे. इसमें किसी तरह की अनचाही छेड़छाड़ न की जाए, क्योंकि इससे हमारे बचपन के जज्बात जुड़े हैं.” फिल्म सिनेमाघरों में दिवाली यानी कि 8 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

आवारापन 2 कलेक्शन

आवारापन 2 ने रिलीज के सातवें दिन यानी कि गुरुवार को 6 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि 7वें दिन फिल्म की कमाई में छठे दिन के मुकाबले 75 लाख की गिरावट दर्ज की गई है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 14 प्रतिशत रही है और 10,832 शोज चले हैं. फिल्म ने पहले हफ्ते में भारत में कुल 113.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 135.37 करोड़ हो गया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 161.67 करोड़ तक पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

बटवारा 1947 कलेक्शन

दूसरी ओर इस फिल्म की टक्कर सनी देओल की बटवारा 1947 से हो रही है. जिसका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. फिल्म ने 7वें दिन सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म के लिए 50 करोड़ तक कमाना मुश्किल हो रहा है. इस फिल्म ने सात दिनों में भारत में सिर्फ 33.60 करोड़ का कारोबार किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
12:14 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment Live News: आकांक्षा चमोला पर फूटा ओरी का गुस्सा

रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रहे ओरी ने हाल ही में आकांक्षा चमोला को खूब खरी-खोटी सुनाई और उन्हें असली नागिन बताया. ओरी ने इंस्टाग्राम की एक पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए गौरव को सपोर्ट किया और कमेंट में लिखा, 'वो (आकांक्षा चमोला) बस उनके (गौरव खन्ना) फेम को कम कर रही है और अपने फायदे के लिए उनके फेम का फायदा उठा रही है, कोई नहीं जानता कि वो कौन हैं.' पढ़ें पूरी खबर...

12:02 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment Live News: OTT पर इस बवाल काटने आ रही है ये तगड़ी सस्पेंस थ्रिलर

फिल्म 'आई नोबडी' का डायरेक्शन निशम बशीर ने किया है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, पार्वती तिरुवोथु, और हकीम शाहजहां जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म सिनेमाघरों में 9 जुलाई को रिलीज हुई थी. इस दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था. लेकिन फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी. हालांकि फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:58 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment Live News: KBC 18 में 1 करोड़ के सवाल ने छुड़ाए UPSC एस्पिरेंट के पसीने

क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में यूपीएससी की तैयारी कर रहे योगेश साहू 1 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंचे. जहां उन्हें अपने हाथ से एक बड़ी बाजी गंवानी पड़ी.'कौन बनेगा करोड़पति 18' के 19 अगस्त के एपिसोड में UPSC एस्पिरेंट योगेश साहू के सामने जैसे ही 1 करोड़ रुपये का 15वां प्रश्न आया तो उनके भी पसीने छूट गए. पढ़ें पूरी खबर...

10:40 (IST) 21 Aug 2026
Entertainment Live News:‘Spirit’ से क्यों हुई थीं दीपिका पादुकोण आउट? असली वजह आई सामने

दीपिका पादुकोण के फिल्म ‘Spirit’ से बाहर होने का विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है. फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने दावा किया है कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म के मुनाफे में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की थी. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Aug 21, 2026 10:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola