बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। 19 अगस्त को सुनीता ने फैमिली कोर्ट में दायर तलाक का केस वापस लिया था। इसके बाद माना जा रहा था कि दोनों के बीच विवाद खत्म हो गया है। लेकिन अब सुनीता के एक कथित बयान ने नई चर्चा छेड़ दी है। दरअसल, 20 अगस्त को राखी सावंत मुंबई के एक इवेंट में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने सुनीता आहूजा को फोन किया और दोनों की बातचीत पैपराजी के सामने हुई। बातचीत में सुनीता ने दावा किया कि उन्होंने तलाक का केस इसलिए वापस लिया क्योंकि गोविंदा दूसरी शादी करने की योजना बना रहे थे। सुनीता ने यह भी कहा कि वह पिछले 5-6 साल से कई चीजें चुपचाप सहन कर रही थीं। हालांकि, उन्होंने बातचीत में किसी का नाम नहीं लिया। उनके इस बयान को गोविंदा की कमबैक फिल्म ‘रूपा’ की एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि गोविंदा और कोमल रानी के कथित अफेयर की चर्चाएं लंबे समय से चल रही हैं। सुनीता पहले भी गोविंदा को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं, जबकि गोविंदा उनके बयानों का विरोध कर चुके हैं।
---विज्ञापन---
Komal से शादी की प्लानिंग कर रहे थे Govinda ? Rakhi Sawant के सामने Sunita Ahuja ने किया नया खुलासा
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। 19 अगस्त को सुनीता ने फैमिली कोर्ट में दायर तलाक का केस वापस लिया था। इसके बाद माना जा रहा था कि दोनों के बीच विवाद खत्म हो गया है। लेकिन अब सुनीता के एक कथित बयान ने नई चर्चा छेड़ दी है।
First published on: Aug 21, 2026 11:31 AM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola